Bigg Boss 14: कविता कौशिक समेत बिग बॉस 14 के घर को अलविदा कह चुके हैं ये प्रतिभागी, देखिए पूरी लिस्ट
Bigg Boss 14 तीनों सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला हिना ख़ान और गौहर ख़ान भी अब घर से बाहर आ चुके हैं। इनके अलावा चार प्रतिभागियों को बाहर किया गया है। आइए जानते हैं अब तक किसका- किसका एविक्शन हुआ है...
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में इस वक्त लोग आ रहे हैं और जा रहे हैं। एक ओर वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है, तो दूसरी ओर एविक्शन भी हो रहा है। ऐसे में अब तक घर से कुल चार लोगों को अलविदा कहा जा चुका है। इसके अलावा शो की शुरुआत में सीनियर्स को मौका दिया गया था। हालांकि, तीनों सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना ख़ान और गौहर ख़ान भी अब घर से बाहर आ चुके हैं। आइए जानते हैं अब तक किसका- किसका एविक्शन हुआ है...
1. सारा गुरपाल- पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल को इस बार शहनाज़ गिल का रिप्लेसमेंट माना जा रहा था। लेकिन उनका सफ़र सिर्फ एक हफ्ते चला। घर में वह भले ही सुर्खियां और टाइम कवर ना कर पाई हो। लेकिन घर के बाहर उनके शादी की चर्चे ख़ूब हुए। बाहर आने के बाद सारा ने भी इस अपना पक्ष रखा।
2. शहजाद देओल- पंजाबी एक्टर शहजाद देओल का भी सफ़र लंबा नहीं चला। उनका एविक्शन भी दूसरे हफ्ते में हो गया। उनको लेकर लोगों का कहना था कि वह एंटरटेनिंग नहीं है। शहजाद के साथ ही तीनो सीनियर्स ने भी शो को अलविदा बोल दिया था।
3. कविता कौशिक- कविता कौशिक की एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिए हुई। वह आई बिल्कुल ही अलग तेवर में। उन्होंने लोगों को बताने की कोशिश की वह एक कड़क छवि वाली लड़की है। उन्हें पहले हफ्ते कैप्टन भी बनाया गया। इसके बाद शुरू हुई लड़ाई। पहले पवित्रा पुनिया और राहुल वैद्य से झगड़ा हुआ। इसके बाद एज़ाज ख़ान ने काफी कहा सुनी हुई। इसके लिए उनकी क्लास सलमान ख़ान ने भी ली। पूरे घर वाले उनके खिलाफ़ हो गए। वहीं, कविता को लगता था कि बिग बॉस उनका सिर्फ निगेटिव साइड दिखा रहा है। एक हफ्ते के बाद वोट्स के आधार पर उनका एविक्शन हो गया।
4. निशांत सिंह मलकानी- निशांत की एंट्री भी शुरुआत में हुई थी। वह अच्छा गेम भी खेल रहे थे। ख़ास कर टास्क वाले मामले काफी सही प्रदर्शन किया था। हालांकि, बातचीत और कम्युनिकेशन में मामला कहीं फंस गया। ऐसा लगा कि घर के सदस्य उन्हें आसानी अपने पक्ष में ला रहे हैं। कविता के साथ ही निशांत का भी एविक्शन हो गया।