Bigg Boss 13: इस हफ्ते विकास गुप्ता होंगे घर से बेघर, नहीं होगी देवोलिना की भी एंट्री
Bigg Boss 13 के फैंस के लिए दो और शॉकिंग न्यूज सामने आ रही हैं। स्पॉटब्वॉय की खबर की मानें तो इस हफ्ते विकास गुप्ता घर से बेघर हो सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस' के फैंस को इस सीजन में यानी 'बिग बॉस 13' में जितने शॉक मिले हैं उतने उन्हें किसी भी सीजन में नहीं मिले। लड़ाई झगड़े से लेकर वाइल्ड कार्ड एंट्री तक इस सीजन में लगभग हर हफ्ते एक ट्विस्ट आया है। अब 'बिग बॉस 13' के फैंस के लिए दो और शॉकिंग न्यूज सामने आ रही हैं। स्पॉटब्वॉय की खबर की मानें तो इस हफ्ते विकास गुप्ता घर से बेघर हो सकते हैं। वहीं दूसरी शॉकिंग खबर ये है कि देवोलीना बिग बॉस में फिर से एंट्री नहीं लेंगी।
दरअसल, विकास 'बिग बॉ 11' के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। लेकिन इस सीजन में उन्होंने देवोलीना की जगह वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। देवोलीना ने एक वीडियो शेयर इस बात की जानकारी भी दी थी। लेकिन अब नई खबर की मानें तो न देवोलीना शो में वापस आ रही हैं और विकास गुप्ता भी घर से बाहर हो जाएंगे। देवोलीना की कमर के चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है इसलिए डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसलिए वो शो में अभी वापसी नहीं करेंगी।
घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं ये कंटेस्टेंट :
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं वो हैं आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान और शेफाली बग्गा। आपको बता दें कि आरती को छोड़कर विशाल, मधुरिमा, अरहान और शेफाली ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है।