Bigg Boss 13: आज होगा सलमान खान के साथ वीकेंड का वार, ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं घर से बेघर
Bigg Boss 13 आज सलमान खान बिग बॉस वीकेंड के वार में नज़र आएंगे। इस हफ्तें वीकेंड का वार सोमवार यानि आज होने वाला है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आज एक बड़़ा बदलाव किया गया है। इस हफ्तें सलमान खान ने शनिवार और रविवार के बजाय शनिवार और सोमवार को वीकेंड के वार में नज़र आने वाले हैं। इस हफ्ते घर से एक लड़के और एक लड़की को बेघर होना था जिसके लिए लड़कियों मे रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और लड़कों में अबू मलिक, पारस छाबड़ा, असीम रियाज़ और सिद्धार्थ डे नॉमिनेटेड हैं।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए लड़कियों में रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा का नाम आया था। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के लिए बिग बॉस ने लड़कियों को बीबी बैंक टास्क दिया था। जिसमें दो अलग अलग टीम बनाई गई थीं। हारने वाली टीम की तीन लड़कियां नॉमिनेट होनी थी मगर क्योंकि देवोलीना घर की क्वीन थीं वो इस नॉमिनेशन से बच गई हैं। बीते शनिवार के वीकेंड के वार में सलमान ने बताया कि इस हफ्तें दोनों लड़कियां रश्मि देसाई और माहिरा खान सेफ हैं।
बाद में सलमान खान ने बताया कि असीम रियाज़ भी बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले अच्छे वोट हासिल करके सुरक्षित हो चुके हैं। क्योंकि ये पहले से ही तय किया जा चुका है कि इस बार डबल एलीमिनेशन होने वाले हैं इसलिए अब अबू मलिक सिद्धार्थ डे और पारस में से किसी दो कंटेस्टेंट के ऊपर एलीमिनेशन की तलवार लटकी हुई है।
आपको बता दें कि पारस छाबड़ा गेम की शुरुआत से ही बेहतरीन परफॉर्म कर रहे हैं। पारस हमेशा से ही कभी झगड़ो के चलते तो कभी टास्क के चलते सुर्खियां बटौर रहे हैं। इसलिए अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो भी इस एलीमिनेशन से बच जाएंगे।
बिग बॉस के एक फैनपेज द्वारा बताया जा रहा है कि आज अबू मलिक घर से बेघर होने वाले हैं। इसके अलावा चूंकि पारस का फैनबेस बेहतर है तो बेघर होने के लिए दूसरा नाम सिद्धार्थ डे का लिया जा सकता है।