Move to Jagran APP

Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर की क्वीन देवोलीना भट्टाचार्य रह चुकी हैं इतने बड़े विवादों में

Bigg Boss 13 घर में इन दिनों क्वीन बनी देवोलीना अपने शो साथ निभाना साथिया के सेट पर कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 01:39 PM (IST)
Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर की क्वीन देवोलीना भट्टाचार्य रह चुकी हैं इतने बड़े विवादों में
Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर की क्वीन देवोलीना भट्टाचार्य रह चुकी हैं इतने बड़े विवादों में

नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन के रियलिटी शो में इस सीज़न केवल सेलेब्स ने ही हिस्सा लिया है। इस साल स्टार प्लस की फैमस गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी भी शो में बतौर कंटेस्टेंट आई हैं। हाल ही में देवोलीना बिग बॉस हाउस की पहली क्वीन बन चुकी हैं। देवोलीना का टेलीविज़न में संस्कारी रूप देखने वाले शायद इस बात से अनजान हों कि देवोलीना अब तक कई कोन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुकी हैं।

prime article banner

आपको बताते चलें कि देवोलीना ने 2011 में एनडीटीवी के शो सवांरे सबके सपने प्रीतो से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इससे पहले देवोलीना डांस इंडिया डांस में भी कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। जल्द ही देवोलीना को स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू के किरदार से फेम हासिल हो गया था। जिसके बाद वो अब तक कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं।

अपने शो साथ निभाना साथिया के सेट पर देवोलीना कई बार विवादों में आ चुकी हैं। आपको बता दें कि देवोलीना ने सेट पर एक्ट्रेस लवलीन कौर के साथ जमकर झगड़ा किया था। इस झगड़े का कारण देवो की एक दोस्त थीं जिन्हें लवलीन ने रिप्लेस किया था। इसके अलावा भी शो के सेट में भूतिया गतिविधी की बात को स्वीकारने के कारण भी एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई थीँ। उऩकी इस तरह की बात से पूरे क्रू के दिल में डर आ गया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: असीम रियाज़ को हो रहा है घरवालों पर शक, घरवालें क्या वाकई करना चाहते हैं

उनको बाहर इतना ही नहीं देवोलीना ने अपनी को एक्ट्रेस उत्कर्षा नायक के ऊपर उनका कुत्ता चोरी करने का भी आरोप लगाया था। बाद में देवो ने पेटा के अन्तर्गत उनपर केस भी किया था। देवोलीना के कुत्ते का नाम जुगनू था जो केस होने के बाद भी नहीं मिला था।

आपको बता दें कि हाल ही में हुए बिग बॉस के घर की क्वीन टास्क को जीतकर देवोलीना घर की पहली क्वीन बन चुकी हैं। बीते हफ्ते हुए नॉमिनेशन में भी देवोलीना पूरी तरह सेफ थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.