Bigg Boss 13 : पारस छाबड़ा छिपा रहे 'बड़ा राज', दिल टूट जाएगा माहिरा शर्मा और शहनाज गिल का
Bigg Boss 13 पारस छाबड़ा बिग बॉस के घर में लड़कियों के फेवरेट बने हुए हैं। उन्हें लेकर घर की महिला कंटेस्टेंट शहनाज गिल और माहिरा शर्मा में लड़ाई हो चुकी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13 : पारस छाबड़ा बिग बॉस के घर में लड़कियों के फेवरेट बने हुए हैं। उन्हें लेकर घर की महिला कंटेस्टेंट शहनाज गिल और माहिरा शर्मा में लड़ाई हो चुकी हैं। वहीं वीक एंड का वार में जब होस्ट सलमान खान ने बिग बॉस के घर के अंदर बन रहे लव कनेक्शन को लेकर सवाल पूछो तो सबसे ज्यादा वोट पारस छावड़ा और शहनाज गिल की जोड़ी को मिले। इसके बाद दोनों कंटेस्टेंट को लव सोफे पर भी बैठाया गया। आने वाले एपिसोड में पारस छाबड़ा शहनाज के लिए अपने प्यार का इकरार करते हुए भी दिखेंगे। पर बिग बॉस के घर में पनपने वाला यह प्यार चौंकाने वाला है क्योंकि पारस छाबड़ा सिंगल नहीं हैं। वह रिलेशनशिप में हैं।
कलाई पर लिखा है गर्लफैंड का नाम
इस नई लव स्टोरी पर पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने कई खुलासे किए हैं। स्पाटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा का कहना है कि पारस छाबड़ा उनका रिश्ता बरकरार है। यहां तक की पारस की कलाई पर आकांक्षा के नाम वाला टैटू है। पर बिग बॉस के घर में पारस ने आकांक्षा के बारे में बात भी नहीं की है। आकांक्षा का कहना है कि वह नहीं जानती कि पारस हमारे बारे में जानबूझ कर बात कर रहे हैं या नहीं। पर यह गेम है। उन्हें खेलने दीजिए। उन्हें इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है कि पारस उनके और अपने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं कर रहे हैं।
बीएफएफ बैंड के नीचे छिपाया है टैटू
आकांक्षा का कहना है कि पारस स्मार्ट तरीके से खेल रहे हैं। वह अपने बीएफएफ बैंड के नीचे आकांक्षा नाम वाला टैटू छिपा रहे हैं। पारस ने इसी साल वेलेंटाइन वीक के दौरान 13 फरवरी को यह टैटू बनवाया था। यह हमारी सेकेंड एनिवर्सरी के मौके पर उनका तोहफा था।