Bigg Boss 13:बिग बॉस में आ चुके इन 5 कंटेस्टेंट से जुड़ी कोन्ट्रोवर्सी जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Bigg Boss 13 बिग बॉस शो टीवी का सबसे विवादित शो है अब तक शो में कई ऐसे सेलेब्स भी आ चुके हैं जो अपनी निजी जिंदगी में बड़े कारनामे किए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 13 की शुरुआत 29 सितम्बर से होने वाली है। शो को मनोरंजक बनाने के लिए कई सारे ऐसे सेलेब्स को भी शो में एंट्री मिल चुकी है, जो कई विवादों के घेरे में बने हुए हैं।
1.मोनिका बेदी- बिग बॉस 2 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आई एक्ट्रेस मोनिका बेदी मशहूर गैंगस्टर अबू सलेम की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। मोनिका बेदी को 2002 में गैंगस्टर अबू सलेम के साथ पोर्तुगल में अरेस्ट भी किया जा चुका है।
2.राहुल महाजन- अपने पिता की हत्या के कुछ ही महीने बाद राहुल महाजन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, बता दें कि राहुल को कोकेन और ड्रग्स का ओवर डोस करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: ‘ऐ बाप पे मत जाना’ से लेकर ‘टाइम आउट’... ये हैं कंटेस्टेंट्स के बेस्ट डायलॉग
3.अश्मित पटेल- चंद फिल्मों का हिस्सा रह चुके अश्मित पटेल की फिल्में भले ही ना चली हों लेकिन उनका एमएमएस काफी वायरल हुआ था जिससे वे रातों रात चर्चा का विषय बन चुके थे। ये एमएमएस किसी और के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन के साथ था। इसके बाद बिग बॉस हाउस में भी अश्मित का पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के साथ अफेयर शुरू हो गया था।
4.वीना मलिक- पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक शो के दौरान अपने बोल्ड अंदाज़ और अश्मित पटेल से अफेयर के कारण लाइमलाइट में रही हैं। वीना मलिक पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं, क्रिकेटर ने उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया था।
5.निहीता बिस्वास-बिग बॉस 5 का हिस्सा रह चुकीं निहीता, चार्ल्स सोबराज की पत्नी हैं। चार्ल्स दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर में से एक हैं, उन्हें बिकिनी किलर के नाम से भी जाना जाता है।