Bigg Boss 13: क्या सलमान खान हैं बायस्ड होस्ट? घर से बाहर आकर अरहान खान ने दिया ये बयान
Bigg Boss 13 बिग बॉस के हर सीज़न में शो में होस्ट सलमान खान के ऊपर भेदभाव करने आरोप लगाया जाता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस' के हर सीज़न में शो के होस्ट सलमान खान के ऊपर भेदभाव करने आरोप लगाया जाता है। कभी शो से बाहर निकलने के बाद कंटेस्टेंट, तो कभी व्यूअर... सलमान लगभग हर सीजन में भेदभाव करने को लेकर को ट्रोल किए जाते हैं। 'बिग बॉस 13' के दौरान भी ऐसे कई मौके आए जब सलमान खान के ऊपर बायस्ड होने का आरोप लगा। बल्कि इस बार भी घर से बेघर हो चुके कंटेस्टेंट ने सलमान पर ऐसा आरोप लगाया। हाल में अरहान खान ने भी इस पर अपना बयान दिया है।
मंगलवार को बिग बॉस के घर से अरहान खान का सफर दूसरी बार खत्म हो गया। शो से निकलने के बाद अरहान ने कई मीडिया हाउस से बात की। इस दौरान उनसे सलमान खान और शो के बायस्ड होने को लेकर भी सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में अरहान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता सलमान खान बिल्कुल भी बायस्ड हैं। वहीं चैनल और प्रोडक्शन हाउस पर बोलने से एक्टर ने साफ इंकार किया।
ऐसा रहा अरहान का बिग बॉस का सफर :
टीवी एक्टर अरहान ने जब शो में एंट्री ली थी तो उन्होंने सीधे सिद्धार्थ शुक्ला से पंगा ले लिया था। सिद्धार्थ से भिड़ने के बाद लोगों के लगा कि घर में किसी दमदार पर्सनालिटी ने एंट्री ली है, लेकिन बाद में अरहान का गेम में लोगों को समझ नहीं आया है और वो घर से बेघर हो गए। हालांकि कुछ दिन बाद उन्होंने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। दोबारा एंट्री करने के बाद उन्होंने गर्लफ्रेंड रश्मि देसाई को सबके सामने प्रपोज़ किया। दोनों के बीच शो में रोमांस की शुरुआत हुई ही थी कि सलमान ने अरहान से जुड़ा एक ऐसा खुलासा कर दिया कि दोनों के बीच दरार आ गई।
सलमान ने नेशनल टेलीवीज़न पर बताया कि अरहान का एक बच्चा भी है और ये बात रश्मि देसाई को नहीं पता थी। जिसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी हुई, लेकिन फिर सब ठीक हो गया। इतना सब होने के बाद भी अरहान 'बिग बॉस 13' में अपना गेम जमाने में कामयाब नहीं हो पाए और दूसरी बार घर से बेघर हो गए।