Bigg Boss 13: हिन्दुस्तानी भाऊ ने की ऐसी हरकत, शर्मसार हुईं शहनाज गिल और शेफाली जरीवाला, देखें वीडियो
Bigg Boss 13 बिग बॉस के घर में हिन्दुस्तानी भाऊ के बिंदास आदमी की तरह खेल रहे हैं। घर में एंट्री के बाद से ही वह बिग बॉस के घर की सबसे मजबूत दावेदारों को चुनौती दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में हिन्दुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक के बिंदास आदमी की तरह खेल रहे हैं। घर में एंट्री के बाद से ही वह बिग बॉस के घर की सबसे मजबूत दावेदारों को चुनौती दे रहे हैं। भाऊ सुपर इंटरटेनर हैं। वहीं काफी समझदार भी हैं। हम कैसे भूल सकते हैं कि माहिरा शर्मा के मुंहासों की समस्या का उन्होंने कितना मजेदार इलाज बताया था। उनका घर का नुस्खा मशहूर हो गया है। अब उन्होंने फिर कुछ ऐसा किया है, जिसका खूब मजाक उड़ रहा है, लेकिन घर की लड़कियों की हालत खराब हो गई। शहनाज गिल और शेफाली जरीवाला को तो हिन्दुस्तानी भाऊ से दूर भागना पड़ा...तब जाकर वह उनके कहर से बच पाईं।
छोड़ने लगते हैं गैस के गोले
कलर्स ने अपने आधिकारिक अकाउंट से भाऊ की इस हरकत का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखता है कि हिन्दुस्तानी भाऊ, शहनाज गिल और खेसारी लाल यादव मजाकिया बातें कर रहे हैं। तभी भाऊ गैस के गोले (farting) छोड़ने लगते हैं। शहनाज गिल अपनी नाक दबाकर अपनी रक्षा करती हैं। वहीं सना जब कहती हैं कि उनकी फार्ट बेहद खराब थी, तो भाऊ फिर वहीं हरकत कर देते हैं। बेचारी सना और शेफाली जरीवाला को अपनी जान बचाकर भागनी पड़ती है। वहीं बिग बॉस के दूसरे प्लाट की बात करें तो सिद्धार्थ शुक्ला अपनी पुरानी दुश्मन रश्मि देसाई के खिलाफ विशाल आदित्य सिंह को भड़काते नजर आ रहे हैं।
माहिरा और शेफाली की होने वाली है टक्कर
बिग बॉस का एक और वीडियो सामने आया है। इसे देखकर पता चलता है कि अब माहिरा शर्मा और शेफाली जरीवाला अपना आपा खोने वाली हैं। बिग बॉस ने मंगलवार को एक टास्क दिया है जिसका नाम है ‘राक्षस’। इस टास्क में आसीम, अरहान और विशाल को ‘राक्षस’ बनाया है। यह तीनों लड़के एक टेंट में बंद हैं। घरवालों को किसी भी कीमत पर उन्हें टेंट के बाहर आने से रोकना है। इसी टास्क में माहिरा और शेफाली भिड़ने वाली हैं।