Move to Jagran APP

Bigg Boss 13: अब लड़कियों के हाथों में है लड़कों की किस्मत की चाबी, कौन बचेगा नॉमिनेशन से

इस हफ्ते लड़कियां इस बात का निर्धारण करने वाली हैं कि कौन सा लड़का घर से बेघर होने वाला है।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 08:59 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 10:06 AM (IST)
Bigg Boss 13: अब लड़कियों के हाथों में है लड़कों की किस्मत की चाबी, कौन बचेगा नॉमिनेशन से
Bigg Boss 13: अब लड़कियों के हाथों में है लड़कों की किस्मत की चाबी, कौन बचेगा नॉमिनेशन से

नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविज़न के सबसे विवादित शो बिग बॉस 13 में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में देखने मिला था कि सभी लड़को ने मिलकर बिग बॉस हाउस की 4 लड़कियों को नॉमिनेट किया था, अब समय का पहिया घूम चुका है क्योंकि अब लड़कियां लड़को को नॉमिनेट करेंगीं, लेकिन  इससे बचने के लिए बिग बॉस ने अब एक और मौका दिया है।

loksabha election banner

लगातार दो बार नॉमिनेशन का खतरा उठा चुकीं लड़कियों के हाथ में बिग बॉस ने एक पॉवर दे दी है। इस हफ्ते कौन सा लड़का घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने वाला है इस बात को लड़कियां तय करेंगी। इस बात को एक टास्क द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

बिग बॉस के घर में जल्द ही बीबी फिश्री टास्क होने वाला है जिसमें घर के हर लड़के के नाम का एक टब गार्डन एरिया में रखा जाएगा। लड़कियों को इन टबों में मछलियां भरनी है। खेल के अंत में जिस भी लड़कों के पास सबसे ज्यादा मछलियां होंगी उनके नाम के आगे से दो ब्लैक रिंग हट जाएंगी, जिससे वो खुदको नॉमिनेशन से बचा सकते हैं।

हाल ही में कलर्स चैनल के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सभी लड़कियां बखूबी टास्क करती नज़र आ रही हैं। शेयर की गई वीडियो में दलजीत कौर सिद्धार्थ डे का टब भरने की ओर इशारा भी कर रही हैं। आपको बता दें कि आगामी एपिसोड की वीडियो में हर किसी लड़के का टब भरा हुआ नज़र आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Update Day 13: सिद्धार्थ शुक्ल को छोड़ पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे और असीम रियाज़ हुए नॉमिनेट!

इसके अलावा हाल ही में बिग बॉस के घर का रिपोर्ट कार्ड भी दिया गया है जिसमें लड़कियां लड़कों को ब्लैक रिंग देती है। जिस भी लड़के का व्यवहार यदि लड़की को पसंद नहीं है तो वो उसे ब्लैक रिंग देंगीं। अंत में सबसे ज्यादा ब्लैक रिंग पाने वाले लड़के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट जाएंगे।

आज शो में वीकेंड का वार होने वाला है जिसमें सलमान खान सबकी जमकर क्लास लगाने वाले हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रश्मि देसाई, शहनाज़ गिल, दलजीत कौर, कोएना मित्रा का नाम सामने आया है।

 

View this post on Instagram

Ladko ki kismat likhegi, ghar ki women! Kaun hoga safe aur kaun hoga nominate? Jaane ke liye dekhiye #BiggBoss13 aaj raat 10.30 baje. Anytime on @voot @vivo_india @bharat.pe #BB13 #BiggBoss @beingsalmankhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.