Move to Jagran APP

Bigg Boss 13: शो में आने से पहले सुर्खियों में थे पारस छाबड़ा के ये अफेयर, सलमान ने दिया संस्कारी प्लेबॉय नाम

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट बनकर आए पारस छाबड़ा इससे पहले भी अपनी लवलाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रह चुके हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 03:30 PM (IST)
Bigg Boss 13: शो में आने से पहले सुर्खियों में थे पारस छाबड़ा के ये अफेयर, सलमान ने दिया संस्कारी प्लेबॉय नाम
Bigg Boss 13: शो में आने से पहले सुर्खियों में थे पारस छाबड़ा के ये अफेयर, सलमान ने दिया संस्कारी प्लेबॉय नाम

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस शो हमेशा से ही घर में आए विवादित कंटेस्टेंट्स के कारण सुर्खियों में बना रहता है। इस साल भी कई ऐसे कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बने हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर्स के कारण विवादों में आ गए थे। शो में आए एक्टर पारस छाबड़ा ने भी बिग बॉस के पहले अपने कई रिलेशन्स के कारण खूब सुर्खियां बटौरी थीं।

loksabha election banner

पारस छाबड़ा इन दिनों एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। पारस और आकांक्षा पुरी ने टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश में साथ काम किया है। दोनों का प्यार इतना गहरा है कि पारस ने आकांक्षा का नाम भी अपनी कलाई में टैटू करवाया है। खबरें थीं कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

पारस छाबड़ा ने स्प्लिट्सविला 5 में अपनी गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया के साथ भाग लिया था, दोनों ने इस शो में साथ जीत हासिल की थी। पवित्र पुनिया एक फैमस टीवी एक्ट्रेस हैं। स्प्लिट्सविला जीतने के बाद दोनों का रिलेशन ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: इन कंटेस्टेंट के बीच बढ़ रही हैं नज़दिकियां, क्या फायदेमंद होगा ये लव एंगल

आपको बता दें कि पारस छाबड़ा बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस सारा खान को भी डेट कर चुके हैं। पारस छाबड़ा ने 2014 में एक्ट्रेस सारा खान के साथ फिल्म एम 3-मिडसमर मिडनाइट मुंबई से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों के बीच नज़दीकियां काफी बढ़ गई थीं। एक लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों के रिश्ते के बीच करियर को लेकर दरार आ गई थी। सारा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सारा के साथ रहते रहते पारस अपनी खुदकी पहचान नहीं बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: आज शो में खुलेंगी नॉमिनेशन की खिड़कियां, क्या रश्मि को बचा पाएंगे सिद्धार्थ शुक्ला

आपको बता दें कि स्प्लिट्सविला जीतने के बाद पारस कई सारे टीवी शो आरंभ कहानी देवसेना की, अधूरी कहानी हमारी, बढ़ो बहू, कर्ण संगीनी जैसे कई शो का हिस्सा रह चुके हैं। पारस को सोनी टीवी के शो विघ्नहर्ता गणेश शो से फेम हासिल हुआ था जिसमें उन्होंने रावण का किरदार निभाया है।

बिग बॉस के घर में भी पारस की नज़दीकिया पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज़ गिल से काफी बढ़ रही हैं, साथ ही उनके और माहिरा के बीच भी बोंड काफी स्ट्रोंग होते जा रहा है, जिससे तीनों के बीच शो में लव ट्रायएंगल दिख रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.