Move to Jagran APP

कॉमेडी हाईस्कूल की नयी स्टूडेंट बनने जा रही हैं भारती सिंह

भारती पिछली बार टीवी शो एंटरटेनमेंट की रात में नज़र आई थीं। अब वह इस शो में लंबे अंतराल के लिए नजर आयेंगी।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 12:05 PM (IST)
कॉमेडी हाईस्कूल की नयी स्टूडेंट बनने जा रही हैं भारती सिंह
कॉमेडी हाईस्कूल की नयी स्टूडेंट बनने जा रही हैं भारती सिंह

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। डिस्कवरी के कॉमेडी शो ' कॉमेडी हाईस्कूल' में अब कॉमेडियन भारती सिंह भी शामिल होंगी। इस शो में पहले से ही पारितोष त्रिपाठी, राम कपूर और गोपाल दत्त हैं।

loksabha election banner

भारती सिंह को इस शो में जोड़ कर कॉमेडी का और अधिक तड़का लगाने की कोशिश की जा रही है। वह शो में प्रिसेंज जूनागढ़ बन कर एंट्री लेने वाली हैं। खबर है कि इस शो के दौरान भारती अपनी डांसिंग स्कील्स भी दिखाती नजर आयेंगी। भारती सिंह ने हाल ही में शादी की है और शादी के बाद उन्होेंने छोटा सा ब्रेक ले रखा था। वह कम शोज़ कर रही हैं। लेकिन अब उन्होंने तय कर लिया है कि वह फिर से पूरे फॉर्म में काम करेंगी और इसी वजह से वह इस कॉमेडी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। भारती पिछली बार टीवी शो एंटरटेनमेंट की रात में नज़र आई थीं। अब वह इस शो में लंबे अंतराल के लिए नजर आयेंगी। खबर यह भी है कि कॉमेडी हाईस्कूल को खास टीआरपी नहीं मिल रही थी। इस वजह से भी शो के मेकर्स और चैनल ने भारती सिंह को शो से जोड़ा है, चूंकि दर्शक भारती सिंह के काफी फैन रहे हैं और उनका शो से जुड़ना सफलता की गारंटी माना जाता है।

हाल ही में शादी के बाद पहली बार भारती अपने पति हर्ष के साथ बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन में गई थीं। उन्हें कॉलेज प्रबंधन की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।  भारती इस कॉलेज की पूर्व छात्रा है। उन्होंने 11वीं कक्षा से लेकर एमए तक की शिक्षा यहीं से हासिल की। उन्होंने कॉलेज के थिएटर विभाग के लिए पहला ऑडीशन ऊर्वि ऑडिटोरियम में ही दिया था। 

यह भी पढ़ें: Box Office: रानी मुखर्जी की हिचकी ने पहले दिन इतने करोड़ की कमाई की


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.