Bhagyashree के फिल्में छोड़ने पर पति बन गए थे विलेन, 33 साल पहले लिए अपने फैसले पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया में काम कर लोगों के दिलों में छाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री हाल ही में स्टार भारत के रिएलटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ने पर अपने पति को खलनाक बनाए जाने पर चुप्पी तोड़ी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से लाइमलाइट में आने वाली भाग्यश्री ने शादी के बाद अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले से फैंस को काफी निराशा भी हुई थी। यहां तक कि लोग उनके पति हिमालय दसानी को इस फैसले के पीछे की वजह मानने लगें, लेकिन अब इतने सालों बाद एक्ट्रेस ने अपने पति को विलेन माने जाने पर चुप्पी तोड़ी है और 33 साल पहले लिए अपने डिसीजन को सही बताया है।
View this post on Instagram
भाग्यश्री ने ईटाइम्स को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद फिल्में छोड़ने का फैसला लेने पर लोगों ने उनके पति को विलेन बना दिया। एक्ट्रेस ने कहा, "जब मैंने प्यार किया आई और हिमालय व मैं शादी के बंधन में बंध गए, तो लोगों को उनके बारे में कुछ नहीं पता था। दरअसल, लोगों ने उन्हें विलेन के रूप में प्रोजेक्ट किया था क्योंकि मैंने उनसे शादी की थी और काम करना बंद कर दिया था। लेकिन जब लोगों ने हमारा हालिया शो देखा और उन्होंने हमें साथ देखा और हमारे रिश्ते के बारे में बातें सुनीं, तो उन्होंने हमसे प्यार किया। दर्शकों ने हमारी जर्नी को समझा और उन्हें हिमालय के बारे में और अधिक जानने को मिला। उन्हें पता चला कि वह कैसे हैं। एक व्यक्ति के रूप में उन्हें जान पाए और वे समझ पाए कि 33 साल पहले मैंने प्यार के लिए जो भी फैसला लिया था वह सही था।"
View this post on Instagram
बता दें कि भाग्यश्री और हिमालय ने हाल ही में खत्म हुए स्टार भारत के रिएलटी शो स्मार्ट जोड़ी में भाग लिया था। जहां दोनों ने अपने जिंदगी के कई सारी बाते शेयर कीं और दर्शकों को खुद के बारे में जानने का एक मौका दिया। स्मार्ट जोड़ी के बाद, भाग्यश्री अब अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स सीजन 3 में जज के रूप में नजर रही हैं।
View this post on Instagram