Bhabi Ji Ghar Par Hai: अंगूरी भाभी अब स्टेज पर जमकर मचाएंगी धमाल, शुभांगी अत्रे को इस फेसम डांस शो से मिला ऑफर
Bhabi Ji Ghar Par Hai टीवी का पॉप्यूलर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर है कि अंगूरी भाभी यानी की शुभंगी अत्रे को लेकर एक नई खबर सामने आई है। शुभांगी को एक फेमस डांस शो के लिए अप्रोच किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के पॉप्यूलर कॉमेडी शो भाभीजी पर घर पर है की अंगूरी भाभी के जितने दिवानें उनके मोहल्ले में हैं, उतने ही मोहल्ले के बाहर भी हैं। अंगूरी भाभी की मस्त चाल हो या उनकी भोली बातें, फैंस को उनका हर अंदाज पसंद आता है। अब अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार उन्हें एक फेमस डांस रिएलटी शो से ऑफर मिला है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के खबर के अनुसार शुभांगी अत्रे को डांस रिएलटी शो झलक दिखला जा के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। भाभीजी घर पर है में शुभांगी की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है। शो में वे अक्सर डांस करते हुए भी नजर आती हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। झलक दिखला जा के मेकर्स ने शुभांगी के पाप्यूलैरिटी को देखते हुए उन्हें शो का हिस्सा बनाने का फैसला लिया और एक्ट्रेस ने भी शो में भाग लेने में दिलचस्पी दिखाई है।
शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरूआत एकता कपूर की 'कसौटी जिंदगी की' से की थी और बाद में 'कस्तूरी', 'दो हंसों का जोड़ा', 'चिड़िया घर' और कई अन्य शो में अभिनय किया।
डांस शो 'झलक दिखला जा' की बात करें तो यह पांच साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहा है। इसलिए मेकर्स इसे हिट बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं और दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए फेमस सितारों को शो से जोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
शो में ये सितारें आ सकते हैं नजर
खबरों की माने तो 'झलक दिखला जा' के नए सीजन में शुभांगी अत्रे के अलावा झलक दिखला जा के मेकर्स ने तेजस्वी प्रकाश, अर्शी खान, अदा खान, शहीर शेख, निम्रित कौर अहलूवालिया, दिव्या अग्रवाल, मोहसिन खान, सिंबा नागपाल, श्रद्धा आर्या, दिव्यांका त्रिपाठी और निक्की तंबोली जैसे लोकप्रिय सितारों को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है।