Bhabi Ji Ghar Par Hai की 'अंगूरी भाभी' ने व्हाइट शर्ट में दिए बोल्ड पोज, फैंस की अटकीं निगाहें
Bhabi Ji Ghar Par Hai Shubhangi Atre New Look हाल ही में शुभांगी ने अपनी कुछ सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। व्हाइट शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में एक्ट्रेस काफी दिलकश लग रही हैं। शुभांगी का ये अंदाज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bhabi Ji Ghar Par Hai Shubhangi Atre New Look:भाबीजी घर पर हैं से घर-घर में पॉपुलर हो चुकीं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शो में हमेशा सर पर पल्लू लिए नजर आने वाली अंगूरी भाभी, रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। इसका नजरा वो सोशल मीडिया पर अक्सर बोल्ड और हॉट फोटोज शेयर करके देती रहतीं हैं। हाल ही में शुभांगी ने अपनी कुछ सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। व्हाइट शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में एक्ट्रेस काफी दिलकश लग रही हैं। शुभांगी का ये अंदाज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। यहां देखें वाडियो...
View this post on Instagram
विभूति नारायण और तिवारी जी के दिलों की धड़कन अंगूरी भाभी की मासूमियत का तो हर कोई कायल है। पर सोशल मीडिया पर उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। इंस्टाग्राम पर शुभांगी ने सनकिस्ड सेल्फी वीडियो शेयर किया है। व्हाइट शर्ट के ऊपर के बटन खुले हैं जो तस्वीर की खूबसूरती और बढ़ा रहे हैं। पोस्ट के साथ भाभी जी ने कैप्शन में लिखा, 'तलाश करो मुझमें जो मैं नहीं हूं।' इसके साथ श्रेया घोषाल का सॉन्ग भी लगाया है। इस वीडियो में शुभांगी कभी पर्दे से झांकते हुए, कभी मुस्कुराते हुए नजर आ रहीं हैं।
View this post on Instagram
हाल ही में हाल ही में शुभांगी अत्रे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियों में शुभांगी ब्लू डेनिम शॉर्ट वनपीस ड्रेस पहन कर सूर्य को जल (अर्घ्य) चढ़ा रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने बड़ा सा गॉग्ल लगाया हुआ है। साथ ही एक बैग को क्रॉस कर कैरी किया हुआ है। इस वीडियो में ध्यान देने वाली बात ये है कि उन्होंने सूजन को अर्घ्य देते वक्त चप्पल पहना हुआ है। बस यही बात फैंस को पसंद नहीं आई। चप्पल पनह कर सूरज को जल देता देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। इस पर कमेंट कर लगतार यूजर्स इसी बात को लेकर उनकी क्लास लेते नजर आए। हालांकि बाद में इस वीडियो को हटा दिया गया।