माँ बनने के बाद इतनी ख़ुश हैं भाभी जी, सौम्या टंडन ने अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट की
सौम्या ने बैंकर देवेंद्र सिंह से शादी की है। उन्होंने लंबे समय तक शादी की खबर मीडिया में नहीं आने दी थी। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने खुल कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रसिद्ध टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' फेम अनीता भाभी उर्फ सौम्या टंडन के घर खुशियां आई हैं। सौम्या ने प्रेग्नेंसी के कारण कई दिनों से छुट्टियां ली थी। वह शो पर भी नजर नहीं आ रही थी। खबर है कि सौम्या ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।
अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने पति देवेन्द्र सिंह और बेटे की तस्वीर को पोस्ट किया है l वो काफ़ी ख़ुश नज़र आ रही हैं l
भाबी जी घर पर हैं सीरियल में अहम किरदार अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या को लेकर खबर है कि सौम्या ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया है और उनका पूरा परिवार इस बात से बेहद खुश है। सौम्या ने ट्विटर पर हाल ही में अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वह प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ नजर आ रही हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किस कदर खुश और उत्साहित हैं वह उनके हाल की तस्वीरों में देखा जा सकता है। जाहिर है कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है।
Ready to embrace the #newbeginnings . Need all your love and blessings. 🙏 pic.twitter.com/E3nZe2ZIMe— Saumya Tandon (@saumyatandon) January 13, 2019
बता दें कि सौम्या ने बैंकर देवेंद्र सिंह से शादी की है। उन्होंने लंबे समी तक शादी की खबर मीडिया में नहीं आने दी थी। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने खुल कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की।
Ardh Chandra Aasan on the wall. #pregnancyyoga with my guru @shammisyogalaya . This will strengthens pelvic muscles and spine, creates space for fetus to float freely by creating more space in abdomen, also reduces nausea n vomiting. pic.twitter.com/TA3x4Lhxbe— Saumya Tandon (@saumyatandon) January 8, 2019
हमने आपको कुछ महीनों पहले बताया था कि, छोटे परदे के हिट शो भाबी जी घर पर हैं की अनीता भाभी यानि सौम्या टंडन ने लोगों को खुशखबरी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं और तब से लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि कहीं वो शो छोड़ कर तो नहीं जाएंगी या उनकी जगह कोई दूसरा अनीता भाभी बनेगा। उस समय शो की निर्माता बिनैफर कोहली ने कहा था कि सौम्या का शो छोड़ कर जाने या उनकी जगह कोई नया चेहरा आने का सवाल ही नहीं उठता। सौम्या काफी प्रोफेशनल हैं और छुट्टी पर जाने से पहले वो लगातार काम कर रही हैं। उनके एपिसोड बैंक किये जा रहे हैं। वो अपने घर के पास ही शूट कर रही हैं और ज़्यादा काम कर रही हैं। अगर बच्चे के जन्म के बाद उन्हें ऐसा लगा कि वो घर और शूटिंग को एक साथ संभाल नहीं पाएंगी और वो आकर मुझसे इस बारे में कहेंगी तो जरूर उनकी बात को सम्मान दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: प्रियंका- निक में बेवर्ली हिल्स में खरीदा मकान, दाम सुनकर पैंरों तले जमीन ख़िसक जायेगी
यह भी पढ़ें: तो ठोको ताली, कपिल-सुनील वाली गुड न्यूज़ सिद्धू पाजी के पास ही है...