Move to Jagran APP

Basu Chatterjee Passes Away: दूरदर्शन से भी रहा गहरा नाता, लॉकडाउन में दिखाये गये बासु दा के ये आइकॉनिक धारावाहिक

Basu Chatterjee Passes Away ब्योमकेश बख्शी का पहली बार प्रसारण 1993-1997 तक हुआ था। 34 एपिसोड्स के इसके दो सीज़न आये थे। रजित कपूर ने शो में शीर्षक किरदार निभाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 02:09 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 07:56 AM (IST)
Basu Chatterjee Passes Away: दूरदर्शन से भी रहा गहरा नाता, लॉकडाउन में दिखाये गये बासु दा के ये आइकॉनिक धारावाहिक
Basu Chatterjee Passes Away: दूरदर्शन से भी रहा गहरा नाता, लॉकडाउन में दिखाये गये बासु दा के ये आइकॉनिक धारावाहिक

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के दिग्गज फ़िल्ममेकर बासु चटर्जी का निधन गुरुवार को हो गया। बासु दा ने हिंदी सिनेमा में कई सदाबहार फ़िल्मों का निर्माण और निर्देशन किया। फ़िल्मों के अलावा दूरदर्शन के लिए भी बासु चटर्जी का योगदान याद रखा जाएगा। उन्होंने कुछ बेहतरीन धारावाहिक छोटे पर्दे को दिये। 

loksabha election banner

इनमें जासूसी धारावाहिक ब्योमकेश बख्शी और रजनी शामिल हैं। अस्सी और नब्बे के दौर में इन धारावाहिकों ने एक बड़ी फैन फॉलोइंग अपने लिए जुटाई थी। उनके काम को याद करते हुए दूरदर्शन ने ट्वीट किया- दूरदर्शन दिग्गज फ़िल्ममेकर और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले बासु चटर्जी के निधन पर श्रद्धांजति देता है। वो समानांतर सिनेमा के अग्रणी फ़िल्ममेकर थे। दूरदर्शन से उनका बेहद क़रीबी रिश्ता रहा। उन्होंने दो आइकॉनिक धारावाहिक ब्योमकेश बख्शी और रजनी का निर्देशन किया था।

रजनी का प्रसारण पहली बार 1985 में हुआ था। दूरदर्शन के लिए यह उनका पहला धारावाहिक था। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में इस धारावाहिक का डीडी रेट्रो पर पुन: प्रसारण किया गया था। रजनी में मुख्य किरदार प्रिया तेंदुलकर ने निभाया था। करण राज़दान ने इसे लिखा था और एक्टिंग भी की थी। 

वहीं ब्योमकेश बख्शी का पहली बार प्रसारण 1993-1997 तक हुआ था। 34 एपिसोड्स के इसके दो सीज़न आये थे। रजित कपूर ने शो में शीर्षक किरदार निभाया था। लॉकडाउन के दौरान डीडी नेशनल पर इस धारावाहिक का पुन: प्रसारण 28 मार्च से किया गया था। 

बासु चटर्जी का जन्म 10 जनवरी 1930 को अजमेर में हुआ था। बासु दा ने अपना करियर ब्लिट्ज़ मैगज़ीन में बतौर कार्टूनिस्ट शुरू किया था। 18 साल वहां काम करने के बाद बासु दा ने फ़िल्मों की ओर रुख़ किया। उन्होंने करियर की शुरुआत एक और दिग्गज फ़िल्ममेकर बासु भट्टाचार्य के असिस्टेंट के तौर पर राज कपूर की फ़िल्म तीसरी कसम से की थी। (Photo Courtesy: Twitter/DDNational)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.