Anupamaa: अनुपमा के होने जा रहे अनुज कपाड़िया को शेरवानी में देख दीवाने हुए फैंस, बताया 'होटेस्ट दूल्हा'
अनुपमा की जिंदगी में कई परेशानियों के बाद एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। अनुपमा जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं हालांकि उनसे पहले गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया ने शेरवानी पहने अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया जिसे देख फैंस ने कही ये बात।
नई दिल्ली, जेएनएन l सीरियल अनुपमा अपनी स्टोरीलाइन से लगातार फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। टीआरपी चार्ट में ये शो टॉप पर हमेशा अपनी जगह कायम रखता है, तो वही अनुज और अनुपमा की जोड़ी के फैंस दीवाने हो गए हैं। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी लोगों की पसंदीदा है। ये दोनों भी अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करते और हर सोमवार को अपने चाहने वालों के लिए एक कपल 'मानडे' लेकर आते हैं। लेकिन अब हाल ही गौरव खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जिसे देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
अनुपमा के दूल्हा बनने जा रहे हैं अनुज कपाड़िया
वनराज के जिंदगी से जाने के बाद अनुपमा की जिंदगी में अब एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है और अब वह जल्द ही एक बार फिर से दुल्हन बनने जा रही हैं। फैंस दोनों के शादी के बंधन में बंधने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब दूल्हा बने गौरव खन्ना ने लाल शेरवानी में अपने लुक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में गौरव खन्ना ने लाल रंग की शेरवानी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने लाल दुपट्टा लिया हुआ है और साथ ही ग्रीन रंग की पगड़ी पहनी है और उस पर ब्रोच लगाया हुआ है। गले में गौरव में हार पहना हुआ है। अलग-अलग पोज करते हुए गौरव खन्ना का ये लुक काफी रॉयल है।
गौरव खन्ना को शेरवानी में देख फैंस हुए दीवाने
गौरव खन्ना ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'स्वागत नहीं करोगे हमारा'। दूल्हा बने गौरव खन्ना का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस अनुज उर्फ गौरव की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कोई इतना हॉट कैसे लग सकता है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'सबसे मोस्ट वांटेड बैचलर अब मार्किट से गायब होने जा रहा है। पहले 2016 में अब 2022 में'। अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका ये लुक बहुत ही रॉयल है, आप पहले से ही लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं गौरव'।
अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
गौरव खन्ना के इस लुक को देखने के बाद अनुपमा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रुपाली गांगुली भी अपने दूल्हे अनुज कपाड़िया को शेरवानी में देखकर खुद की उत्सुकता नहीं रोक सकीं। रुपाली गांगुली ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अनुपमा का दूल्हा'। इस पोस्ट को अब तक 58 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले शो में अनुपमा के बाबूजी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद दोनों की शादी टल गई थी। ऐसे में बस अब फैंस को इंतजार है तो शो में दोनों को शादी के बंधन में बंधते देखने का।