'अलादीन' एक्टर सिद्धार्थ निगम डेंगू की वजह से अस्पताल में हुए भर्ती, जानें- अब कैसी है हालत
अलादीन- नाम तो सुना होगा एक्टर सिद्धार्थ निगम को दो दिन पहले डेंगू होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को अपनी हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है।
नई दिल्ली, जेएनएन।'अलादीन- नाम तो सुना होगा' से घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता सिद्धार्थ निगम को दो दिन पहले डेंगू होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बात की जानकारी खुद सिद्धार्थ निगम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। सिद्धार्थ के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 2 दिन से अस्पताल में एडमिट सिद्धार्थ निगम ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और अपनी हेल्थ पर जानकारी दी और अपने फैंस का आभार व्यक्त किया।
इंस्टाग्राम पर दी फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट
सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की। इस रील में सिद्धार्थ से कैमरा दूर है, लेकिन वह उसे पास लाए और थम्ब्स अप करके स्माइल देकर अपने चाहने वालों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। सिद्धार्थ ने अपनी रील को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं आपका अपना सिद्धार्थ आपके लिए अस्पताल से जानकारी लेकर आया हूं, मैं इस वक्त आराम कर रहा हूं और पहले से बहुत बेहतर हूं। तो क्या हुआ अगर मेरी प्लेटलेट्स लेवल कम हो रही हैं, आपकी शुभकामनाएं मुझे हिम्मत देती हैं। मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद'।
View this post on Instagram
फैंस और सितारों ने जल्द ठीक होने की कि प्रार्थना
सिद्धार्थ निगम द्वारा अपनी हेल्थ पर अपडेट देने के बाद अब सितारे और उनके शुभचिंतक उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। मौनी रॉय ने सिद्धार्थ निगम पोस्ट पर इमोजी कमेंट किया, तो वहीं करणवीर बोहरा ने सिद्धार्थ के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'छोटे तुम अपना ध्यान रखना, जल्द से जल्द ठीक हो जाओ'। बिग बॉस 15 के एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, 'जल्दी से ठीक हो जाओ बाबा'। फैंस भी लगातार अपने पसंदीदा सितारे के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
अलादीन नाम तो सुना होगा से मिला खूब प्यार
अलादीन नाम तो सुना होगा के तीन सीजन आए। इन तीनों ही सीजन में सिद्धार्थ निगम नजर आए, जहां पहले और दूसरे सीजन में उनके साथ अवनीत कौर की जोड़ी बनी तो वहीं तीसरे सीजन के लिए अवनीत को आशी सिंह ने रिप्लेस किया। इन सभी सीजंस को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा सिद्धार्थ निगम अपने भाई के साथ शो हीरो-गायब मोड़ ऑन में नजर आए थे। इन दोनों ही शो का निर्देशन अमन सिंह मेहंदीरत्ता ने किया था। इसके अलावा सिद्धार्थ निगम यशराज की फिल्म धूम 3 में आमिर खान के बचपन का किरदार निभा चुके हैं।