Move to Jagran APP

Jungal Book On DD: 'शक्तिमान' और 'रामायण' के बाद दूरदर्शन पर 'जंगल बुक' की वापसी

Jungal Book On DD सीरीयल शक्तिमान के बाद अब दूरदर्शन पर मोगली की वापसी हो गई है। 90 के दशक के बच्चों का फेवरेट जंगल बुक दूरदर्शन पर लौट आया है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 02:39 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 02:52 PM (IST)
Jungal Book On DD: 'शक्तिमान' और 'रामायण' के बाद दूरदर्शन पर 'जंगल बुक' की वापसी
Jungal Book On DD: 'शक्तिमान' और 'रामायण' के बाद दूरदर्शन पर 'जंगल बुक' की वापसी

 नई दिल्ली, जेएनएन। Jungal Book: लॉकडाउन में दूरदर्शन ने सभी उम्र के लोगों के मनोरजंन की जिम्मेदारी ले ली है। एक के बाद एक पुराने शोज़ की वापसी हो रही है। पहले 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण शुरू हुआ। इसके बाद अब बारी आई है बच्चों के शोज़ की। सुपरहीरो सीरीयल 'शक्तिमान' के बाद अब दूरदर्शन पर मोगली की वापसी हो गई है।  90 के दशक के बच्चों का फेवरेट 'जंगल बुक' दूरदर्शन पर लौट आया है।

loksabha election banner

इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से दी। 'जंलग बुक' का प्रसारण आज यानी बुधवार से रोज दोपहर एक बजे किया जाएगा। दूरदर्शन ने ट्वीट करके लिखा, 'अभी देखिए, डीडी नेशनल पर हमारी बेहतरीन प्रस्तुति जंगल बुक'। इसके अलावा दूरदर्शन ने जंगल बुक का टाइटल सॉन्ग भी शेयर किया, जिसे लोग सोशल मीडिया पर पसंद भी कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि जंगल बुक अपने समय का फेमस शो है। इस शो को लेकर बाद में जंगल बुक नाम से फ़िल्म भी बनी, जिसे ख़ूब पसंद किया गया। साल 2016 में इस फ़िल्म को डिज़नी ने बनाया था। रुडयार्ड किपलिंग ने अपनी किताब में पहली बार मोगली नाम के किरदार को बुना था। वॉट डिज़नी ने साल 1967 में 'जंगल बुक' के नाम से फ़िल्म बनाई थी। बाद इसके एनिमेट वर्जन को दूरदर्शन पर भी प्रसारित किया गया। एक बार फिर यह लोगों के सामने है। 

इन शोज़ का भी हो चुका है प्रसारण

'जंगल बुक' के अलावा कई और पुराने शोज़ का प्रसारण डीडी के चैनल्स पर हो रहा है। इसे पहले रामायण, महाभारत, ब्योमकेश बक्शी, सर्कस, फौज़ी, देख भाई देख और शक्तिमान शोज़ भी दूरदर्शन पर दिखाए जा रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह है कि 19 मार्च से टीवी, फ़िल्म और ओटीटी शोज़ की शूटिंग बंद है। ऐसे में नए शोज़ का आना मुश्किल है। इसलिए लगातार पुराने शोज़ की वापसी हो रही है। वहीं, इन शोज़ से दूरदर्शन की टीआरपी बढ़ गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.