सुयश से शादी के बाद ढाई किलो का प्रेम जता रही हैं किश्वर, बन गईं सूर्पनखा
किश्वर शो में सूर्पनखा का किरदार निभाती नजर आएंगी और वे शो की प्रोटोगोनिष्ट दीपिका को शो में तंग करती दिखाई देंगी।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। किश्वर मर्चेंट ने तो हाल ही में सुयश के साथ व्याह रचाया है। लेकिन अब वह किसी और से प्रेम जताने की तैयारी में हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अभी-अभी तो शादी हुई है। फिर अचानक वह किससे प्यार जताने लगीं।
तो हम आपको बता दें कि हम यहां उनकी रियल लाइफ की नहीं, बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं। दरअसल, किश्वर स्टार प्लस के नए शो 'ढाई किलो का प्रेम' में एक कैमियो किरदार में नजर आएंगी। 'ढाई किलो' एकता कपूर का नया शो है, जिसे संदीप सिकंद को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। किश्वर और संदीप ने पहले भी कई शोज में काम किया है, इसलिए उन्होंने तय किया है कि वे फिर से एक साथ काम करेंगी। खबर आ रही थी कि किश्वर 'नच बलिए' का हिस्सा बनेंगी। लेकिन खुद किश्वर ने खबर को निराधार बता दिया था। लेकिन अब वह खुद इस शो से वापसी कर रही हैं और उन्हें खुशी है कि उन्हें उनके दोस्त के शो से वापसी करने का मौका मिला है। किश्वर ने अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि वे शो के पहले एपिसोड का हिस्सा बनेंगी।
Exclusive : सोनाक्षी को जब नहीं मिलता था पहला प्राइज, तो क्या होती थी उनकी हालत
वह शो में सूर्पनखा का किरदार निभाती नजर आएंगी और वे शो की प्रोटोगोनिष्ट दीपिका को शो में तंग करती दिखाई देंगी। अब देखना यह है कि दर्शकों को उनका यह नेगेटिव किरदार पसंद आता है या नहीं।