Nach Baliye 9: Vishal Aditya को एक्स गर्लफ्रेंड Madhurima Tuli ने जड़ा थप्पड़? रिहर्सल में हुई थी बहस
नच बलिए 9 शो की रिहर्सल के दौरान टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा के बीच ऐसी बहस हो गई कि मधुरिमा ने विशाल पर हाथ तक उठा दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। स्टार प्लस प्रसारित होने वाला सेलेब डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' अब टीवी का सबसे विवादित शो बनता जा रहा है। शो अपनी शुरुआत से ही किसी ना किसी कारण के चलते सुर्खियों में चल रहा है। 'नच बलिए 9' शो की थीम इस सीज़न में 'बलिए VS एक्स' रखी गई है जिसके चलते एक्स कपल्स विशाल आदित्य और मधुरिमा तुली ने भी शो में हिस्सा लिया है। हाल ही में खबर मिली है कि कंटेस्टेंट विशाल को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने थप्पड़ मार दिया है।
विशाल आदित्य और मधुरिमा तुली ने शो में हिस्सा तो ले लिया है लेकिन दोनों को ताल मेल में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर ये दोनों सेट पर भी झगड़ा करते नज़र आते हैं। स्पॉट बॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में रिहर्सल के दौरान दोनों में फिर एक बार बहस हो गई थी, जिसके बाद मधुरिमा गुस्से से रिहर्सल रूम छोड़ कर निकल गई थीं। जाने के बाद मधुरिमा ने विशाल को अपने पास बुलाया और थप्पड़ मार दिया।
यह भी पढे़ं: एलीमिनेशन के बाद Urvashi Dholakia ने Nach Baliye 9 पर लगाए पक्षपात के संगीन आरोप
अब तक इस बात का खुलासा नही हो पाया है कि आखिर वो क्या बात थी जिसके कारण मधुरिमा ने विशाल पर हाथ उठाया है। इससे पहले भी कई बार ये दोनों ऑनस्क्रीन भी लड़ते हुए दिखाई दे चुके हैं।हालांकि इनकी इस लड़ाई से अब तक इनकी परफॉर्मेंस पर कोई असर नही पड़ा है।
इनकी इस लड़ाई को देखते हुए शो के जजों ने इस जोड़ी को 'कबीर सिंह जोड़ी' नाम दिया है।
विशाल और मधुरिमा दोनों पिछले एलीमिनेशन में बॉटम टू पर थे लेकिन कम वोट के कारण उर्वशी ढोलकिया और उनके एक्स बॉयफ्रेंड को शो छोड़कर जाना पड़ा है।