Move to Jagran APP

Bigg Boss 15: अफसाना खान का आरोप- राजीव अदतिया ने बाथरूम में गलत तरीके से छूआ, करेंगी FIR

अफसाना ने शमिता शेट्टी पर अपने भाई राजीव को उनके खिलाफ इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। अफसाना के फटकार को देखते हुए उन्होंने शमिता को मेंटल और फेक कहा। शमिता ने कहा कि अफसाना पागल हो गई हैं और अपना गेम भूल चुकीं हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 07:55 AM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 07:55 AM (IST)
Bigg Boss 15: अफसाना खान का आरोप- राजीव अदतिया ने बाथरूम में गलत तरीके से छूआ, करेंगी FIR
Image Source: Bigg Boss Fan page on insta

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस के 15वें सीजन में सिंगर अफसाना खान को उनके हिंसक व्यवहार के चलते घर से बाहर कर दिया गया है। एक टास्क के दौरान अफसाना ये देखकर आहत हो गईं थीं कि उनके दोस्तों ने उन्हें घोखा दे दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने घर में सबकी जिंदगी नरक बनाने की धमकी दे दी थी। टास्क के बाद उन्होंने बाहर आकर राजीव अदतिया पर वॉशरूम में गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

इतना ही नहीं, उन्होंने घर में राजीव को जेल भेजने तक की धमकी भी दी। हालांकि राजीव अदतिया दोहराते रहे कि उन्होंने अफसाना को बिल्कुल नहीं छुआ, जबकि नेहा भसीन ने अफसाना से कहा कि वह और राजीव इतनी सच्ची दोस्ती शेयर करते हैं। अफसाना राजीव से कहती रही कि अगर वह उसके आसपास भी कहीं आ गए तो वह उसकी इमेज खराब कर देंगी।

अफसाना ने शमिता शेट्टी पर अपने भाई राजीव को उनके खिलाफ इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। अफसाना के फटकार को देखते हुए, उन्होंने शमिता को 'मेंटल' और 'फेक' कहा। शमिता ने कहा कि अफसाना पागल हो गई हैं और अपना गेम भूल चुकीं हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 👁️ Bigboss 👁️ (@__bigboss__universe__)

जय भानुशाली ने अफसाना को समझाने की कोशिश की कि यह एक पारिवारिक शो है और यह किसी के लिए अच्छा नहीं हो रहा है, और राजीव की प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी। अफसाना ने राजीव अदतिया के खिलाफ केस दर्ज कराने की धमकी भी दी और शमिता शेट्टी ने उन्हें चुनौती दी कि वो केस फाइल करके दिखाएं।

इस दौरान उमर रियाज ने राजीव अदतिया को समझाने की कोशिश की। क्योंकि राजीव लगाता अफसाना खान के आरोपो को सुनकर रो रहे थे। अफसाना को कन्फेशन रूम के अंदर बुलाया गया और घर से निकलने को कहा गया। बिग बॉस की घोषणा के बावजूद अफसाना खान ने जाने से इनकार कर दिया। अफसाना के चेकअप के लिए डॉक्टर भी भेजा गया। बाद में, बिग बॉस को उन्हें घर से बाहर लाने के लिए कुछ और क्रू मेंबर भेजने पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.