अब किसके इश्क में डूबीं सायंतनी घोष, अभिनेत्री ने शादी को लेकर किया खुलासा
Actress Sayantani Ghosh फिर से इश्क कर बैठी हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वह फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े अनुग्रह तिवारी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन सीरियल कुमकुम एक प्यारा सा बंधन से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सायंतनी घोष फिर से इश्क में पड़ गई हैं। इससे पहले उनका एक बार ब्रेकअप हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस बार वह अपनी रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं। सायंतनी ने रिलेशनशिप की पुष्टि की है।
खबरों के मुताबिक टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह दोबारा इश्क में पड़ गई हैं। उन्होंने बताया कि फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े अनुग्रह तिवारी के साथ वह रिलेशनशिप में हैं। सायंतनी ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
उन्होंने कहा उनका घर कोलकाता में है इसलिए मुंबई में अनुग्रह ही मेरा परिवार है। हालांकि उन्होंने अनुग्रह तिवारी को बेस्ट फ्रेंड भी बताया। उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते को खास नाम नहीं देना चाहती हूं। हम एकसाथ खुश हैं।
शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह दोनों भविष्य के लिए जो भी फैसला लेंगे वह बेहतर ही होगा। उन्होंने कहा कि हम अभी शादी को लेकर कुछ नहीं सोच रहे हैं, बस एक दूसरे को समझने की कोशिशों में जुटे हैं। कई धारावाहिकों में मुख्य किरदार निभा चुकीं सायंतनी पहले भी एक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।