जानें क्यों वायरल हो रहा है 'रामायण' का ये युद्ध सीन, आप भी देखें ये वीडियो
इससे पहले महाभारत के एक सीन की तस्वीर भी खूस वायरल हुई थी। इस तस्वीर में भीष्म पितामह के पीछे कूलर रखा हुआ दिखाई दे रहा था।
नई दिल्ली, जेएनएन। दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण को काफी पसंद किया गया। एक बार फिर से ये शो घर-घर की पसंद हुआ है। वहीं टीआरपी में भी 'रामायण' नंबर 1 पर बना हुआ है। इस शो ने टीआरपी के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दूरदर्शन पर शो के खत्म होने के बाद इसे स्टार प्लस पर री-टेलिकास्ट किया जा रहा है। शो शुरू होने के साथ ही इसके कैरेक्टर्स भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह शो से जुड़े पुराने किस्से एक के बाद एक शेयर कर रहे हैं। इसी बीच 'रामायण' के युद्ध का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी वे वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आम लोग ही नहीं बल्कि एक्टर करणवीर बोहरा ने भी शेयर किया है।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 'रामायण' के वॉर सीन के बैकग्राउंड में एक सैनिक युद्ध करने की बजाय डांस स्टेप करता नजर आ रहा है। वहीं बैकग्राउंड में एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' का फेमस गाना 'चोगड़ा तारा हो छबीला थारा' गाना चल रहा है। इस वीडियो को लेकर आप की भी हंसने लग जाएंगे। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह तलवार हाथ में पकड़कर कर सामने वाले योद्धा के साथ युद्ध नहीं बल्कि उसके साथ गरबा खेल रहा है।
एक्टर करणवीर बोहरा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम आकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे ये पोस्ट करना पड़ा। हम सोचते थे कि उन्होंने क्या ऐतिहासिक वॉर सीन क्रिएट किया है बिल्कुल गेम ऑफ थ्रोन्स की तरह।'
बता दें कि इससे पहले 'महाभारत' के एक सीन की तस्वीर भी खूस वायरल हुई थी। इस तस्वीर में भीष्म पितामह के पीछे कूलर रखा हुआ दिखाई दे रहा था। लेकिन बाद में पता चला था कि वो कूलर नहीं बल्कि पिलर है।