Move to Jagran APP

नवरात्र स्पेशल: सोनारिका से लेकर मौनी और साक्षी... मिलिए छोटे पर्दे की '9 देवियों' से

पूजा बोस ने 'देवों के देव...महादेव' में सोनारिका भदौरिया को पार्वती के किरदार में रिप्लेस किया था। पूजा ने देवी के कई रूपों को पर्दे पर पेश किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 12:08 PM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2017 06:21 PM (IST)
नवरात्र स्पेशल: सोनारिका से लेकर मौनी और साक्षी... मिलिए छोटे पर्दे की '9 देवियों' से
नवरात्र स्पेशल: सोनारिका से लेकर मौनी और साक्षी... मिलिए छोटे पर्दे की '9 देवियों' से

मुंबई। छोटे पर्दे पर आजकल माइथोलॉजिकल शोज़ की बाढ़ आयी हुई है। तकरीबन हर प्रमुख एंटरटेनमेंट चैनल ने माइथोलॉजिकल शो को अपने टाइम स्लॉट में जगह दी है। दर्शक भी इन्हें ख़ूब पसंद करते हैं। नवरात्रि के इस पावन मौक़े पर चलिए मिलते हैं देवी का किरदार निभाने वाले 9 एक्टर्स से...

prime article banner

देवी लीग को ज्वाइन करने वाली ताज़ा एक्टर हैं दलजीत कौर, जो बिग मैजिक के आने वाले शो 'मां शक्ति' में देवी दुर्गा का किरदार निभा रही हैं। शो की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन 21 सितंबर से होगी। ये 28-30 एपिसोड की फ़ाइनाइट सीरीज़ है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन फ़िल्मों को ग़ौर से देखेंगे तो मिल जाएंगे गुरमीत और हनीप्रीत

 

छोटे पर्दे की सबसे ख़ूबसूरत एक्ट्रेसेज़ में शामिल सोनारिका भदौरिया ने लाइफ़ ओके चैनल के शो 'देवों दे देव... महादेव' में देवी पार्वती का रोल निभाया था। इस शो में महाकाली के रूप में भी दिखायी दी थीं।

इस सो में वो मां दुर्गा और महाकाली के रूप में भी दिखेंगी। छोटे पर्दे की सुपर स्टार मौनी रॉय को लोग नागिन के रूप में अधिक जानते हैं, लेकिन 'देवों के देव... महादेव' में वो माता सती के रुप में दिख चुकी हैं। शो में मोहित रैना भगवान शिव के अवतार में नज़र आये। कलर्स के शो 'नागिन 2' में उन्होंने महिषासुर को मारने के लिए मां दुर्गा का रूप लिया था। 

यह भी पढ़ें: भूमि में संजय दत्त की बेटी का आमिर ख़ान के साथ ये कनेक्शन चौंका देगा

पूजा बोस ने 'देवों के देव...महादेव' में सोनारिका भदौरिया को पार्वती के किरदार में रिप्लेस किया था। पूजा ने देवी के कई रूपों को पर्दे पर पेश किया है। 

पूजा शर्मा ने अपने करियर में अधिकांश माइथोलॉजिकल सीरियल्स ही किये हैं। 2013 के टीवी शो महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने के बाद अब वो पार्वती के रोल में दिख रही हैं। स्टार प्लस के शो 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' में दर्शक उनका मां सती का रूप पसंद कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: डॉन दाऊद इब्राहिम के रोल में इन 5 एक्टर्स का जवाब नहीं, देखें तस्वीरें

इंद्राणी हलदर भी माइथोलॉजिकल किरदार प्ले करने के लिए मशहूर रही हैं।  बीआर चोपड़ा के 2013 में आये शो 'मां शक्ति' में उन्होंने नव दुर्गा के विभिन्न अवतार पर्दे पर दिखाये। 

 

पाठकों को 1999 का सीरियल 'ओम नम: शिवाय' ज़रूर याद होगा। शो भगवान शिव और पार्वती मां पर आधारित था। इस शो में शिव का किरदार समर जय सिंह ने निभाया था, जबकि देवी पार्वती के रोल में गायत्री शास्त्री नज़र आयी थीं।

यह भी पढ़ें: मार्च क्लोज़िंग से पहले हो जाएगी अजय-इलियाना की रेड, फिर मत कहना बताया नहीं

बड़े पर्दे पर आमिर ख़ान के साथ लगान जैसी बेहद कामयाब फ़िल्म करने वाली ग्रेसी सिंह ने छोटे पर्दे पर भी काफ़ी काम किया। 2015 के माइथोलॉजिकल शो 'संतोषी मां' में ग्रेसी ने संतोषी माता का किरदार निभाया था। ख़ूबसूरत और सौम्यता की मूर्ति ग्रेसी इस अवतार में बिल्कुल सही फ़िट हुईं। 

छोटे पर्दे की बड़ी स्टार साक्षी तंवर देवी का अवतार ले चुकी हैं। सोनी टीवी पर 2002 में आये शो 'देवी' में साक्षी ने मां गायत्री और वैष्णो देवी के रूप लिये थे। दिलचस्प बात ये है कि इस शो की पहली रिलीज़ को आज (20 सितंबर) पूरे 15 साल हो चुके हैं। इस शो निर्माण अजय देवगन की कंपनी ने किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.