इस एक्टर को डेट कर रही हैं शहनाज गिल? अब एक्ट्रेस ने अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मीडिया हर बार...'
शहनाज को बिग बॉस के घर से ही सलमान खान के काफी करीब देखा गया। वहीं बीते फाफी दिनों से शहनाज बॉलीवुड में होने डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। शहनाज सलमान खान की मूवी कभी ईद कभी दिवाली से डेब्यू करने को लेकर खूब चर्चा में हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शहनाज ‘बिग बाॅस‘ के घर का हिस्सा बनने के बाद काफी फेमस हुईं थी। ‘बिग बाॅस‘ के घर में शहनाज ने न सिर्फ अपने खेल बल्कि अपने भोलेपन से हर किसी का दिल जीता था। वो हमेशा ही अपने मस्तमौला और बेबाक अंदाज से लोगों का दिल जीतती हैं। फैंस भी शहनाज की क्यूट स्माइल पर अपनी जान छिड़कते हैं। शहनाज अपने स्टाइल और लुक को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद एक बार फिर से शहनाज गिल अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा आ गई हैं। वहीं जब मीडिया ने शहनाज से राघव जुयाल संग रिलेशनशिप पर सवाल किया तो एक्ट्रेस काफी भड़क गईं। उन्होंने मीडिया को न सिर्फ खरी खोटी सुनाई बल्कि अपने रिलेशनशिप की बात पर जवाब दिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो...
View this post on Instagram
मीडिया पर भड़कीं शहनाज
शहनाज गिल इन दिनों अपने भाई शहबाज के साॅन्ग लाॅन्च इवेंट में पहुंची। इस दौरान मीडिया ने उनसे कई सारे सवाल किए। इस दौरान उनसे मडिया नें राघव को डेटिंग रूमर्स को लेकर भी सवाल किया। इस पर शहनाज गिल काफी भड़क गईं। उन्होंने कहा, ‘मीडिया झूठ क्यों बोलती हैघ् मीडिया हर बार झूठ बोलती है और कुछ भी बोलती है। हम किसी के साथ खड़े हो जाएं या किसी के साथ घूम लें तो रिलेशनशिप में हैं? नहीं ना! मीडिया फिजूल बोलती है। अब मैं हाइपर हो जाऊंगी।‘ शहनाज के इस जवाब से साफ पता चल रहा है कि उन्हें मीडिया पर उड़ रही इन सभी बातों को लेकर कितना गुस्सा है।
शहनाज जल्द करेंगी बाॅलीवुड डेब्यू
शहनाज गिल और राघव जुयाल जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आने वाले हैं। इस दिनों दोंनो ही स्टार्स इस फिल्म की लेकर काफी चर्चा में बनें हुए हैं। इस फिल्म को लकर लगातार नई अपडेट्रस सामने आ रही हैं। इसी फिल्म के दौरान ही शहनाज और राघव एक दूसरे के नजदीक आए हैं और दोस्त बनें। हाल ही में दोनों ऋषिकेश भी गए थे। तभी से शहनाज और राघव की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं।