War Movie Review By Audience: जबरदस्त फाइट और ग्लैमर का तड़का.. धांसू है ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर'
War Movie Review By Audience ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं
रूपेशकुमार गुप्ता, नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' गांधी जयंती के मौके पर यानी आज 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म को लेकर लंबे वक्त से ही काफी बज़ क्रिएट किया गया है, यही वजह है कि फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने दमदार एक्शन सीन किए हैं। जिन्हें ट्रेलर में आपने देखा ही होगा।
इसी के साथ वाणी कपूर भी इस फिल्म में बहुत ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो दर्शकों को लुभाने के लिए डायरेक्टर ने इस फिल्म में वो सब डाला है जो आपको पसंद आ सकता है। लेकिन ऑडियंस का फिल्म को लेकर क्या कहना है ये हम आपको बताते हैं।
War Movie Review By Audience Live Updates :
11 : 55 : ऑडियंस ने फिल्म को पांच में से 3.5 स्टार दिए हैं।
11 : 50 : फिल्म खत्म होने तक फैंस थोड़ा इमोशनल नजर आए। हालांकि टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। फैंस को उनके कार एक्शन सीन, फाइट सीन काफी जबरदस्त लगे हैं। दोनों एक्टर एक दूसरे पर भारी पढ़ें हैं।
11 : 00 : टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के एक्शन सीन्स के अलावा वाणी कपूर ने भी फिल्म में फैंस को चौंकाया है।
10 : 20 : ऋतिक और वाणी का 'घुंघरू' गाना दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस गाने में वाणी काफी हॉट लग रही हैं।
10 : 00 : सेकेंड हाफ में हुई वाणी कपूर की ग्लैमरस एंट्री, लेकिन कहानी में ट्विस्ट है।
09:40 : फिल्म में एक सीन है, जिसमें ऋतिक रोशन ने हैलीकॉप्टर पर एक्शन सीन शूट किया, इस सीन को ट्रेलर में भी दिखाया गया था जिसके बाद इसकी काफी चर्चा भी हुई थी। थिएटर में बैठे ऋतिक के फैंस को भी उनका ये सीन काफी दमदार लगा।
09 : 30 : ऑडियंस को ऋतिक और टाइगर के एक्शन सीन्स काफी रियल और दमदार लग रहे हैं। वहीं फिल्म का 'शिव शंकर' गाना भी लोगों को पसंद आ रहा है।
09 : 10 : जैसा की ट्रेलर में आपको दिखाया गया था इस फिल्म में ऋतिक रोशन जिनका नाम फिल्म में कबीर है, नेगेटिव रोल मे हैं। हालांकि पहले वो रॉ के एजेंट थे, लेकिन बाद में धोखबाज़ हो जाते हैं। इसके बाद टाइगर यानी खालिद उन्हें ढूंढने और मारना वादा करते हैं। इसी ताने-बाने के बीच बुनी गई है फिल्म।
09 : 05 : करीब ढाई घंटे की इस फिल्म को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि यह मसाला एंटरटेनमेंट मूवी होगी। वहीं कुछ लोगों को फ़िल्म के एक्शन से बहुत उम्मीदें है।
8 :55 : आज छुट्टी होने की वजह से फिल्म को बड़ा फायदा मिल सकता है। दिल्ली के नेहरू प्लेस में वॉर का पहला शो हाउसफुल है।
8: 45 : सुबह से ही लोग सिनेमाघरों के बाहर नजर आए, कुछ लोगों ने तो एडवांस में टिकट बुक कर रखी थी। फिल्म का पहला शो हाउसफुल जा रहा है। इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि यह अच्छा व्यापार करेगी। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन निर्माण यशराज किया है।