Move to Jagran APP

Super 30 Movie Review Live: Hrithik Roshan स्टारर फिल्म टैलेंट दबाते सिस्टम पर करारा प्रहार

Hrithik Roshans Super 30 Movie Review Live रितिक की 2017 के शुरुआत में फिल्म काबिल आई थी। इसके बाद अब वे सुपर 30 के जरिए अपने फैंस के सामने आ रहे हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 12:47 PM (IST)
Super 30 Movie Review Live: Hrithik Roshan स्टारर फिल्म टैलेंट दबाते सिस्टम पर करारा प्रहार
Super 30 Movie Review Live: Hrithik Roshan स्टारर फिल्म टैलेंट दबाते सिस्टम पर करारा प्रहार

नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan's Super 30 Movie Review Live: सिनेमाघरों में आज यानी शुक्रवार को एक और फिल्म दस्तक दे चुकी है जिसका नाम है सुपर 30। रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा रही है। लगभग ढाई साल के बाद फिर रितिक बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं। इसने समय के बाद रितिक रोशन के फैंस के सामने वे फिल्म के जरिए आ रहे हैं तो इसका प्रभाव सिनेमाघरों पर दिख रहा है। फिल्म के पहले शो से हमारे संवाददाता रुपेशकुमार गुप्ता और राहुल सोनी लगातार लाइव अपडेट्स आपको दे रहे हैं जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

loksabha election banner

Hrithik Roshan's Super 30 First-cut Review 2019 Live updates:

12.15 am: फिल्म देखने के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स अच्छा था। दर्शकों ने फिल्म की कहानी और रितिक के अभिनय को खूब सराहा है। 

12.00 am: गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म की कहानी इंस्पायर करता है। दर्शकों को फर्स्ट हाफ के बाद सेकेंड हाफ भी खूब पसंद आ रहा है। 

11.30 am: रितिक रोशन के अभिनय, गेटअप और लुक को काफी सराहा जा रहा है। 

11.00 am: फिल्म में बहुत सारी मोटिवेशनल बातें हैं जिससे दर्शक अपने साथ अच्छी बातें ले जाएंगे। 

10.30 am: फिल्म सुपर 30 का फर्स्ट हाफ काफी पॉवरफुल है। रितिक अपनी बात को फैंस तक पहुंचाने में कामयाब रहे हैं। फिल्म में डायलॉग भी शानदार हैं जो लोगों को खूब प्रभावित कर रहे हैं।  

10.15 am: फिल्म में टैलेंट खाते सिस्टम पर प्रहार किया गया है। 

10.00 am: फिल्म जातिवाद पर भी प्रहार करती है। गरीबी और अमीरी के फर्क को दर्शाया है और साथ ही गांव की छोटी-छोटी बातों को शामिल किया है जिसका असर बड़ा होता है। 

09.45 am: पंकज त्रिपाठी देसी नेता बने हैं। रितिक को अनोखा कार्य करने के लिए पुरस्कार मिलता है। 

09.30 am: फिल्म में रितिक का लुक शानदार है। उन्होंने आनंद कुमार का किरदार करते हुए अपने लुक से दर्शकों को प्रभावित किया है। 

09.00 am: फिल्म को लेकर रितिक के फैंस में एक्साइटमेंट है। वे रितिक की बेहतरीन एक्टिंग को एक बार फिर देखना चाहते हैं। 

08.30 am: टिकट लेने के बाद बचे हुए समय में फैंस रितिक की फिल्म के पोस्टर्स के साथ तस्वीरें कैमरे में कैद कर रहे हैं। क्योंकि फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज किए गए जो सिनेमाघरों में लगाए गए हैं। 

08.00 am: कुछ फेमिली के साथ तो कुछ दोस्तों के साथ फिल्म देखने पहुंचे हैं। 

07.30 am: रितिक रोशन के सिनेमाघरों में ढाई साल के लंबे समय बाद देखने के लिए उनके फैंस सिनेमाघर टिकट लेने पहुंचे। 

आपको बता दें कि रितिक की 2017 के शुरुआत में फिल्म काबिल आई थी। इसके बाद अब वे सुपर 30 के जरिए अपने फैंस के सामने आ रहे हैं। सुपर 30 पटना के कोचिंग संचालक आनंद कुमार की बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म के लिए रितिक ने खुद को काफी बदला है और यह फिल्म को पोस्टर्स को ट्रेलर में साफ तौर पर देखा जा सकता है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। 

यह भी पढ़ें: Super 30 Celeb Review: कोई रोया, कोई हंसा... Hrithik Roshan को मिला स्टैंडिंग ओवेशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.