Independence Day 2022 Photos: सलमान खान से लेकर कार्तिक आर्यन तक, सितारों ने मनाया आजादी का जश्न, देखिए तस्वीरें
75th Independence Day 2022 कोरोना महामारी के दो साल बाद लोग 75वीं आजादी का जश्न बहुत ही धूमधाम से मना रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी आजादी के जश्न में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लिया इतना ही नहीं सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की।
नई दिल्ली, जेएनएन।75th Independence Day 2022: 15 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। दो साल बाद ये दिन आम आदमी से लेकर सितारों तक के लिए और भी खास है, क्योंकि कोरोना की महामारी के बाद साल 2022 में लोग धूमधाम से तिरंगा लहरा रहे हैं और बॉलीवुड सितारे भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों ने न सिर्फ अपने घरों के पास तिरंगा फहराया, बल्कि सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बधाई भी दी। तो चलिए देखते हैं आपके पसंदीदा बॉलीवुड सितारे किस तरह से आजादी का जश्न मना रहे हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने बहुत ही धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया, जिसकी एक तस्वीर भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में सलमान खान तिरंगा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
View this post on Instagram
शाह रुख खान
सलमान खान ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान ने भी अपने परिवार संग आजादी का धूमधाम से जश्न मनाया। शाह रुख खान ने पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम और आर्यन के साथ मिलकर अपने घर मन्नत में तिरंगा लहराया और साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Teaching the young ones at home the essence and sacrifice of our Freedom Fighters for our country India, will still take a few more sittings. But getting the flag hoisted by the little one made us all FEEL the pride, love and happiness instantly. pic.twitter.com/3tNCjkLAgt— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 14, 2022
उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला ने भी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अपनी छत पर झंडा फहराते हुए और सलामी देते हुए तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उर्वशी ट्रेडिशनल अवतार में बहुत ही खूबसूरत लगीं और उन्होंने इसी के साथ हाथों में ट्रायो रंग के बैंगल्स पहने।
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने भी पति विराट कोहली संग सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अनुष्का और विराट अपनी बालकनी में खड़े हुए हैं और उन्होंने अपने हाथ में तिरंगा ले रखा है।
View this post on Instagram
अजय देवगन
अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग सेट की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में अजय देवगन अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं और इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने अपने फैंस को बधाई दी।
View this post on Instagram
कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड के सोनू कार्तिक आर्यन ने भी अपनी बालकनी से तिरंगा लहराया। इसी के साथ कार्तिक ने अपने फैंस को हाथ जोड़कर बधाई भी दी।
View this post on Instagram
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक हाथ में झंडा लिए हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'स्वतंत्रता की कीमत इतने बलिदान देकर जानी है। स्वतंत्रता को हमेशा चीयर कीजिए। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
View this post on Instagram
अनिल कपूर
65 साल की उम्र में भी अनिल कपूर की एनर्जी के आगे बड़े बड़े स्टार्स की फिटनेस फेल है। अनिल कपूर ने भी 75वीं आजादी के जश्न को कुछ अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। अनिल कपूर हाथ में झंडा लिए मार्च पास करते हुए दिखाई दिए।
View this post on Instagram