Independence Day: कभी न झुकने वाला 'पुष्पा' तिरंगे के सामने हुआ नतमस्तक, 'रॉकी भाई' ने भी शान से मनाया आजादी का जश्न
South Stars Celebrating Independence Day 2022 आजादी का जश्न मानने में बॉलीवुड स्टार्स जितना एक्टिव हैं उतना ही साउथ स्टार भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। हर घर तिरंगा कैंपन हो या 15 अगस्त अल्लू अर्जुन से लेकर यश तक सभी ने आज का दिन सेलिब्रेट किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हिंदी से ज्यादा साउथ की फिल्मों का बोल- बाला देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ महीनों में पुष्पा- द राइज, आरआरआर और केजीएफ समेत साउथ की कई फिल्मों ने अपना जलवा बिखेरा है। इन फिल्मों की सफलता ने फिल्म के एक्टर्स को भी पैन इंडिया स्टार बना दिया। ऐसे में फैंस जानने को उत्सुक हैं कि उनके फेवरेट हीरो आजादी के 75 सालों का जश्न कैसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं अल्लू अर्जुन से लेकर यश तक पॉप्युलर साउथ एक्टर्स 15 अगस्त कैसे मना रहे हैं।
तिरंगे के सामने नतमस्तक हुआ पुष्पा
पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने 15 अगस्त पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच देश की शान तिरंगे को फहराते हुए नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए अल्लू ने कैप्शन में लिखा, "75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों को दिल से सम्मान। वंदे मातरम।"
View this post on Instagram
रॉकी भाई ने फैमिली के साथ मनाया आजादी का जश्न
केजीएफ स्टार रॉकी भाई यानी यश ने आज का खास दिन फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। एक्टर ने पत्नि और दोनों बच्चों संग घर पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा कैंपन को सपोर्ट किया। अपनी क्यूट फैमिली पिक्चर शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा, "हमारे तिरंगे को देखने का अनूठा गौरव - साहस, सच्चाई और प्रगति का अवतार ऊंची उड़ान भरे। मेरे सभी साथी भारतीयों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"
View this post on Instagram
महेश बाबू ने बेटी संग शेयर की फोटो
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने भी स्वतंत्रता दिवस पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को विश किया। एक्टर ने बेटी सितारा के साथ हाथ में तिरंगा लिए हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में कहा, "एक राष्ट्र...एक भावना...एक पहचान! आजादी के 75 सालों का जश्न!"
View this post on Instagram
इनके अलावा रजनीकांत, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु, चिरंजीवी, मोहनलाल, जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे स्टार्स ने भी फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।