Move to Jagran APP

WAR Worldwide Box Office Collection 5 Days: 200 करोड़ के पार पहुंची रितिक टाइगर की फ़िल्म, अमेरिका में बना यह रिकॉर्ड

WAR Worldwide Box Office Collection 5 Days ओवरसीज़ में फ़िल्म 1300 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। ओवरसीज़ में सबसे अधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड सलमान ख़ान की भारत के नाम है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:49 PM (IST)
WAR Worldwide Box Office Collection 5 Days: 200 करोड़ के पार पहुंची रितिक टाइगर की फ़िल्म, अमेरिका में बना यह रिकॉर्ड
WAR Worldwide Box Office Collection 5 Days: 200 करोड़ के पार पहुंची रितिक टाइगर की फ़िल्म, अमेरिका में बना यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म  घेरलू बॉक्स ऑफ़िस के साथ दुनियाभर में अपनी धाक जमा रही है। रिलीज़ के 5 दिनों में फ़िल्म ने 200 करोड़ के अहम पड़ाव को पार कर लिया है। 

loksabha election banner

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वॉर का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 225 करोड़ से ज़्यादा हो चुका है। वहीं, सिर्फ़ नॉर्थ अमेरिका में फ़िल्म ने 2 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़) कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है। यूएई में वॉर का चार दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 10.55 करोड़ पर पहुंच चुका है, जबकि बाकी जीसीसी देशों में वॉर ने 5.20 करोड़ जमा कर लिये हैं। ओवरसीज़ में फ़िल्म 1300 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, वॉर ने रविवार को आस्ट्रेलिया में 22 स्क्रींस से 34.18 करोड़ जुटाये हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड में 22 स्क्रींस से 26.04 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ओवरसीज़ में अब तक सबसे अधिक बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन का रिकॉर्ड सलमान ख़ान की भारत के नाम है, जिसने 75 करोड़ से अधिक जमा किये थे। दूसरे स्थान पर गली बॉय है, जिसने 72 करोड़ से ज़्यादा ओवरसीज़ में कमाये। तीसरे स्थान पर उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक है, जिसे 52 करोड़ से अधिक मिले। चौथे स्थान पर कलंक है, जिसने 50.87 करोड़ से अधिक कमाई ओवरसीज़ में की। वहीं, पांचवें स्थान पर मिशन मंगल है, जिसने 50.38 करोड़ विदेशों में कमाये। वॉर जल्द ओवरसीज़ में भारत को पीछे छोड़ सकती है।

सिद्धार्थ आनंद निर्देशित वॉर एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें रितिक और टाइगर ने बेहद डेयरडेविल स्टंट किये हैं। एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि इस फ़िल्म के एक्शन के लिए उनका रेफरेंस प्वाइंट मिशन इम्पोसिबल जैसी हॉलीवुड फ़िल्में थीं। फ़िल्म में वाणी कपूर ने फीमेल लीड रोल निभाया है।

फ़िल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और आते ही बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया था। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म अब तक 165 करोड़ के आस-पास कलेक्शन कर चुकी है। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पहली बार पर्दे पर साथ आये और फ़िल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिये। वॉर टाइगर श्रॉफ की सबसे सफल फ़िल्म बनने के रास्त पर चल रही है। रितिक की भी यह हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्म साबित हो सकती है, बशर्ते कृष 3 के कलेक्शंस को पीछे छोड़ दे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.