Move to Jagran APP

WAR Box Office Collection Day 9: वॉर की धुआंधार कमाई जारी, आज टूटेगा इस फ़िल्म का रिकॉर्ड

WAR Box Office Collection Day 9 प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म द स्काई इज़ पिंक भी आज रिलीज़ हो गयी है जो वॉर के कलेक्शंस में सेंध लगा सकती है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 03:21 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:26 PM (IST)
WAR Box Office Collection Day 9: वॉर की धुआंधार कमाई जारी, आज टूटेगा इस फ़िल्म का रिकॉर्ड
WAR Box Office Collection Day 9: वॉर की धुआंधार कमाई जारी, आज टूटेगा इस फ़िल्म का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर 2019 में सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी फ़िल्म बन चुकी है और अब इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म बनने के रास्ते पर है। 9 दिनों के लम्बे ओपनिंग वीक में फ़िल्म ने 238 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि आज (11 अक्टूबर) को फ़िल्म उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। 

loksabha election banner

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को वॉर ने 9.25 करोड़ का कलेक्शन हिंदी बेल्ट से किया, जिसके साथ इसका 9 दिनों का कलेक्शन 228.50 करोड़ हो गया। अब अगर इसमें तेलुगु और तमिल संस्करणों से हुई कमाई को भी जोड़ दें तो 9 दिनों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 238.35 करोड़ हो जाता है। विक्की कौशल की उरी ने 244 करोड़ के आस-पास जमा किये थे। ज़ाहिर है कि शुक्रवार को फ़िल्म उरी के कलेक्शंस से आगे निकल सकती है। 

वॉर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी पर रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ की गयी थी। पहले दिन वॉर ने 53.35 करोड़ की ज़बर्दस्त ओपनिंग ली और सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया। रिलीज़ के 3 दिनों में फ़िल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया। रिलीज़ के सातवें दिन फ़िल्म ने 200 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया। दूसरे वीकेंड में वॉर 250 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। वॉर इस साल की चौथी फ़िल्म है, जिसने 200 करोड़ के पड़ाव को पार किया है। इस पड़ाव तक पहुंचने में वॉर ने सबसे वक़्त लिया।

अगर इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों की पहले हफ़्ते में हुई कमाई के आंकड़े देखें तो वॉर पहले स्थान पर है। 

  1. वॉर- 238.35 करोड़- 9 दिन 
  2. भारत- 180.05 करोड़- 9 दिन
  3. कबीर सिंह- 134.42 करोड़- 7 दिन
  4. मिशन मंगल- 128.16 करोड़- 8 दिन
  5. साहो- 116.03 करोड़- 7 दिन

प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म द स्काई इज़ पिंक भी आज रिलीज़ हो गयी है, जो वॉर के कलेक्शंस में सेंध लगा सकती है। शोनाली बोस निर्देशित फ़िल्म में फरहान अख़्तर आर ज़ायरा वसीम मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म को लेकर क्रिटिक्स का भी रिस्पांस पॉजिटिव रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.