WAR Box Office Collection Day 4: रितिक-टाइगर की वॉर का चौथे दिन तहलका, अब बनाया कमाई का यह रिकॉर्ड
WAR Box Office Collection Day 4 वॉर ने पहले शनिवार को आमिर ख़ान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान (22.75 करोड़) और सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत (26 करोड़) से बेहतर कारोबार किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर ने रिलीज़ के तीन दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और पहले वीकेंड में फ़िल्म धमाल मचा रही है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक़, शनिवार को फ़िल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया है और एक नया रिकॉर्ड बन गया है।
रिलीज़ के चौथे दिन यानि शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़बर्दस्त उछाल आया। ट्रेड जानकारों के मुताबिक शनिवार को फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न ने 27.60 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं तमिल और तेलुगु संस्करण से 1.10 करो़ड़ मिले, जिसे मिलाकर शनवार को वॉर ने 28.75 करोड़ जमा कर लिये और चार दिनों में वॉर का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 128.85 करोड़ पहुंच गया है।
शुक्रवार और शनिवार के कलेक्शंस के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि रविवार को वॉर 35 करोड़ तक जा सकती है, यानि वॉर ओपनिंग वीकेंड में 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं पहले हफ़्ते में 200 करोड़ का पड़ाव पार कर सकती है। वॉर के सामने 25 अक्टूबर को हाउसफुल 4 की रिलीज़ तक कोई बड़ी चुनौती नहीं है।वॉर का बॉक्स ऑफ़िस प्रदर्शन इसके निर्माता यशराज फ़िल्म्स के लिए भी राहत भरा है, क्योंकि ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान ने निर्माताओं को बड़ा झटका दिया था।
ठग्स ऑफ़ि हिंदोस्तान ने 50.75 करोड़ की शानदार ओपनिंग लेने के बाद बेहद ख़राब प्रदर्शन किया था और 2018 की सबसे बड़ी असफलताओं में शुमार हो गयी थी। वॉर ने पहले शनिवार को आमिर ख़ान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान (22.75 करोड़) और सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत (26 करोड़) से बेहतर कारोबार किया है।
बुधवार को गांधी जयंती की छुट्टी में रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 51.60 करोड़ की ज़बर्दस्त ओपनिंग ली थी। हिंंदी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग की रिकॉर्ड बनाने के बाद वॉर लगातार बॉक्स ऑफ़िस पर नये कीर्तिमान बना रही है। गुरुवार को वॉर ने 23.10 करोड़ और शुक्रवार को 25.40 करोड़ जुटाए। ये कमाई केवल हिंदी भाषा के वर्ज़न से हुई है। अगर दूसरे भाषाई संस्करणों की बात करें तो तमिल और तेलुगु ने बुधवार को 1.75 करोड़, गुरुवार को 1.25 करोड़ और शुक्रवार को 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है।
तीन दिनों में वॉर ने सिर्फ़ हिंदी पट्टी से 96 करोड़ बटोरे, जबकि तमिल और तेलुगु से 4.14 करोड़ जुटाए। इस तरह तीन दिनों में फ़िल्म ने 100.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फ़िल्म देशभर में 4000 स्क्रींस और विदेशों में 1300 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। वॉर के लिए दर्शकों का रुझान देखते हुए शुक्रवार से स्क्रींस की संख्या में इजाफ़ा किया गया है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित वॉर एक एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है। फ़िल्म में रितिक और टाइगर को एक-दूसरे से टकराते हुए दिखाया गया है।
इसी क्रम में दोनों कलाकारों ने कुछ हैरतअंगेज़ एक्शन दृश्यों को अंजाम दिया है, जिनकी ख़ूब चर्चा है और तारीफ़ की जा रही है। वॉर में वाणी कपूर ने फीमेल लीड रोल अदा किया है। वाणी के किरदार की लम्बाई कुछ ज़्यादा नहीं है, मगर उनकी हॉटनेस ने ग्लैमर की ज़बर्दस्त छौंक लगायी है।
#War#Hindi: Wed 51.60 cr, Thu 23.10 cr, Fri 21.30 cr, Sat 27.60 cr. Total: ₹ 123.60 cr.#Tamil + #Telugu: Wed 1.75 cr, Thu 1.25 cr, Fri 1.15 cr, Sat 1.10 cr. Total: ₹ 5.25 cr.
Total: ₹ 128.85 cr#India biz.
⭐️ Should hit ₹ 200 cr in its *extended* Week 1.— taran adarsh (@taran_adarsh) October 6, 2019