Move to Jagran APP

WAR Box Office Collection Day 22: 'वॉर' के सामने कल से 3 नई फ़िल्मों की चुनौती, जानिए अब तक की कमाई

WAR Box Office Collection Day 22शुक्रवार (25 अक्टूबर) से हाउसफुल 4 मेड इन चाइना और सांड की आंख रिलीज़ हो रही हैं। इसके बाद वॉर की बॉक्स ऑफ़िस रफ़्तार और धीमी होने की सम्भावना है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 03:19 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 03:19 PM (IST)
WAR Box Office Collection Day 22: 'वॉर' के सामने कल से 3 नई फ़िल्मों की चुनौती, जानिए अब तक की कमाई
WAR Box Office Collection Day 22: 'वॉर' के सामने कल से 3 नई फ़िल्मों की चुनौती, जानिए अब तक की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। 300 करोड़ का कलेक्शन तूफ़ानी रफ़्तार से करने के बाद रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर के कलेक्शंस की गति अब धीमी होने लगी है। 300 करोड़ क्लब में सुल्तान और पद्मावत को पीछे छोड़ने के बाद फ़िल्म अब सलमान ख़ान की बजरंगी भाईजान के लाइफ़ टाइम कलेक्शन की तरफ़ बढ़ रही है। मगर, रफ़्तार काफ़ी कम हो जाने से बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ने की सम्भावना कम होती जा रही है। 

loksabha election banner

बुधवार को वॉर ने 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया। तमिल और तेलुगु भाषाओं के कलेक्शंस मिलाकर 22 दिनों में वॉर 307.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, जिसमें से 293.50 करोड़ सिर्फ़ हिंदी भाषा से मिले हैं। बजरंगी भाईजान (320 करोड़) को पीछे छोड़ने के लिए फ़िल्म को अभी 12.25 करोड़ की दरकार है। यह रकम हासिल करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, क्योंकि शुक्रवार (25 अक्टूबर) से हाउसफुल 4, मेड इन चाइना और सांड की आंख रिलीज़ हो रही हैं। इसके बाद वॉर की बॉक्स ऑफ़िस रफ़्तार और धीमी होने की सम्भावना है। 

वॉर ने तीसरे शुक्रवार को 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार और रविवार को क्रमश: 4.35 करोड़ और 5.60 करोड़ बटोरे। सोमवार को 2.10 करोड़ और मंगलवार को 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को धनतेरस के साथ दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो रही है। फेस्टिव सीज़न का फ़ायदा वॉर को मिलेगा या नहीं, इसका इंतज़ार रहेगा। 

वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और ओपनिंग डे से ही अपने इरादे ज़ाहिर कर दिये थे। फ़िल्म ने तमिल और तेलुगु को मिलाकर 53.35 करोड़ की ओपनिंग ली और भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद फ़िल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 3 दिनों में ही 100 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया। 200 करोड़ क्लब में सातवें दिन एंट्री ले ली।

इस बीच प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज़ ब्लू रिलीज़ हुई, मगर वॉर के तूफ़ान के सामने वो भी ना टिक सकी। देखा जाए तो वॉर को अब तक किसी बड़ी चुनौती का सामने नहीं करना पड़ा है, जिसका फ़िल्म ने भरपूर फ़ायदा उठाया। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित वॉर में वाणी कपूर ने फीमेल लीड रोल निभाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.