Move to Jagran APP

WAR Box Office Collection Day 13: ज़बर्दस्त... वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के पार पहुंची वॉर, देश में बटोरे इतने करोड़

WAR Box Office Collection Day 13 वॉर घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 13 दिनों 275 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी है और आज मंगलवार की कमाई के बाद इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म बन जाएगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 03:04 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 07:34 PM (IST)
WAR Box Office Collection Day 13: ज़बर्दस्त... वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के पार पहुंची वॉर, देश में बटोरे इतने करोड़
WAR Box Office Collection Day 13: ज़बर्दस्त... वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के पार पहुंची वॉर, देश में बटोरे इतने करोड़

नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई का तूफ़ान ला लिया है। निर्माता यशराज फ़िल्म्स की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वॉर अब तक 400 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर चुकी है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर भी फ़िल्म 2019 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है।

loksabha election banner

यशराज फ़िल्म्स ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म 12 दिनों में 406 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। वॉर को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। वाणी कपूर ने फ़िल्म में फीमेल लीड रोल निभाया है। वॉर यशराज बैनर की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। 

घरेलू बॉक्स ऑफ़िस की बात करें तो वॉर का शानदार सफ़र जारी है। फ़िल्म के कलेक्शंस में सोमवार को गिरावट आयी, मगर वो सामान्य है, क्योंकि सोमवार से वर्किंग वीक शुरू हो चुका है। फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न ने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ वॉर का 13 दिनों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 264.40 करोड़ हो गया है। अगर इसमें तेलुगु और तमिल संस्करण के कलेक्शंस भी जोड़ दें तो नेट कलेक्शन 276.40 करोड़ हो जाता है। 

यह भी पढ़ें: ओवरसीज़ में सलमान ख़ान की भारत को पीछे छोड़ सबसे बड़ी फ़िल्म बनी वॉर

ग़ौरतलब है कि फ़िल्म 13 दिनों 275 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी है और आज मंगलवार की कमाई के बाद इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म बन जाएगी। फ़िलहाल यह ख़िताब शाहिद कपूर की कबीर सिंह के नाम दर्ज़ है, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 278 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया है। कबीर सिंह से आगे निकलने के लिए वॉर को लगभग 2 करोड़ चाहिए, जो आज मिलने की पूरी सम्भावना है। 

वहीं, वॉर की बॉक्स ऑफ़िस रफ़्तार देखते हुए इसके 300 करोड़ में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो वॉर 2019 की पहली 300 करोड़ी फ़िल्म बन जाएगी। हालांकि वहां तक पहुंचने के लिए फ़िल्म को अभी 23.60 करोड़ की दरकार है। यह रकम तीसरे हफ़्ते में मिल जानी चाहिए।

वैसे भी वॉर के पास अपने कलेक्शंस बढ़ाने के लिए 24 अक्टूबर तक का वक़्त है। 25 अक्टूबर को तीन फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं, जिनमें अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 भी शामिल हैं। इसके बाद वॉर का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। इस बीच 11 अक्टूबर को प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज़ पिंक भी आयी, मगर उससे वॉर को कोई चुनौती नहीं मिली। द स्काई इज़ पिंक की रिलीज़ के बावजूद वॉर ने दूसरे वीकेंड में 33 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.