Move to Jagran APP

Box Office: वरुण धवन की 'सुई धागा' ने 7 दिनों में कर ली इतनी कमाई, 'पटाख़ा' कमज़ोर

सुई धागा को दुनिया भर में 3200 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया है, जिनमें से 2500 भारत में हैं। वरुण धवन की इस साल ये दूसरी रिलीज है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 01:47 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 07:35 AM (IST)
Box Office: वरुण धवन की 'सुई धागा' ने 7 दिनों में कर ली इतनी कमाई, 'पटाख़ा' कमज़ोर
Box Office: वरुण धवन की 'सुई धागा' ने 7 दिनों में कर ली इतनी कमाई, 'पटाख़ा' कमज़ोर

मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फ़िल्म 'सुई धागा' बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद फ़िल्म ने हफ़्ते में ₹62 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं। वहीं इसके साथ रिलीज़ हुई विशाल भारद्वाज की पटाख़ा की हालत खस्ता है। 

loksabha election banner

शरत कटारिया निर्देशित फ़िल्म 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में आयी थी। फ़िल्म ने ₹8.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि पहले शनिवार को ₹12.25 करोड़ और रविवार को ₹16.05 करोड़ जमा किये थे। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ₹36.60 करोड़ जमा किये थे। सुई धागा पहले सोमवार यानि रिलीज़ के चौथे दिन फ़िल्म ने ₹7 करोड़ जमा किये। 2 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी होने की वजह से सुई धागा के कलेक्शंस में तगड़ा उछाल आया और फ़िल्म ने ₹11.75 करोड़ जमा कर लिये। हालांकि बुधवार को फ़िल्म का कलेक्शन काफ़ी गिर गया और महज़ ₹3.80 करोड़ ही जमा हुए। गुरुवार को फ़िल्म को ₹3.35 करोड़ मिले और इसके साथ हले हफ़्ते में सुई धागा का कलेक्शन 62.50 करोड़ हो गया है।

सुई धागा को दुनिया भर में 3200 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया है, जिनमें से 2500 भारत में हैं। वरुण धवन की इस साल ये दूसरी रिलीज है। इससे पहले शूजित सरकार की अक्टूबर में वरुण डेब्यूटेंट बनिता संधू के साथ आए थे। ये फिल्म क्रिटिक्स की पसंद रही, मगर ₹45.36 करोड़ का कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई। अलबत्ता वरुण की एक्टिंग को सभी ने खूब सराहा था। वरुण ने खुद को एक बहुआयामी एक्टर के तौर पर स्थापित कर लिया है। कमर्शियल और नॉन कमर्शियल फिल्मों में वो समान रूप से काम कर रहे हैं और इसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है।

  • वरुण ने अपना करियर करण जौहर निर्देशित स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से 2012 में शुरू किया था, जिसमें आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ थे। ₹70 करोड़ का कलेक्शन करके फ़िल्म सुपरहिट रही। 2014 में वरुण 2 फ़िल्मों में नज़र आये- मैं तेरा हीरो और हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया। डेविड धवन निर्देशित मैं तेरा हीरो ₹55 करोड़ कमाकर फ़ायदे में रही, वहीं हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया ₹78 करोड़ का कलेक्शन करके हिट रही थी।
  • 2015 मेंं वरुण 3 फ़िल्मों में बतौर लीड या पैरेलल लीड में दिखे। ये फ़िल्में हैं- बदलापुर, एबीसीडी2 और दिलवाले। इनमें श्रीराम राघवन निर्देशित बदलापुर ₹53 करोड़ जमा करके हिट रही थी। रेमो डिसूज़ा की डांस फ़िल्म एबीसीडी2 ने ₹107 करोड़ जमा किये और फ़ायदे में रही। वहीं, रोहित शेट्टी निर्देशित दिलवाले में वरुण ने शाह रुख़ ख़ान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। यह फ़िल्म ₹148 करोड़ का कलेक्शन करके प्लस में रही थी। 
  • 2016 में वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने उन्हें लेकर ढिशूम बनायी, जिसमें जॉन अब्राहम ने पैरेलल लीड रोल प्ले किया। यह फ़िल्म ₹70 करोड़ का कलेक्शन करके औसत रही। 2017 में वरुण ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वां2 में नज़र आये। बद्रीनाथ की दुल्हनिया ₹116.60 करोड़ जमा करके सुपरहिट रही, वहीं सलमान ख़ान की जुड़वां की रीमेक जुड़वां2 ₹138 करोड़ का कलेक्शन करके हिट रही। इसे वरुण के डैड डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। 

वहीं, विशाल भारद्वाज की पटाख़ा बॉक्स ऑफ़िस पर फुस्स हो गयी है। फ़िल्म ने निराशाजनक शुरुआत तो की ही, बाद में भी इसके आंकड़ों में ज़्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हो सकी। ग़ौरतलब है कि 28 सितम्बर को रिलीज़ के दिन फ़िल्म ने ₹90 लाख ही जमा किये थे, जबकि शनिवार को ₹1.75 करोड़ और रविवार को ₹1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले सोमवार को फ़िल्म ने ₹94 लाख, मंगलवार को ₹1.56 करोड़ और बुधवार को ₹56 लाख बटोरे, जबकि गुरुवार को पटाख़ा को ₹53 लाख ही मिले। इसके साथ पटाख़ा का एक हफ़्ते का कलेक्शन ₹7.64 करोड़ तक ही पहुंच पाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.