Move to Jagran APP

Thugs Of Hindostan ने बना लिया ऐसा रिकॉर्ड, सलमान-शाह रुख़ सब छूटे पीछे

ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इस पीरियड फ़िल्म की कहानी ब्रिटिश हुकूमत के दौर की है। अमिताभ बच्चन एक फ्रीडम फाइटर के रोल में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 11:02 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:12 AM (IST)
Thugs Of Hindostan ने बना लिया ऐसा रिकॉर्ड, सलमान-शाह रुख़ सब छूटे पीछे
Thugs Of Hindostan ने बना लिया ऐसा रिकॉर्ड, सलमान-शाह रुख़ सब छूटे पीछे

मुंबई। अमिताभ बच्चन और आमिर ख़ान की फ़िल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' आज (8 नवंबर) रिलीज़ हो गयी है। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर क्या जमा करेगी, इसका पता तो कुछ वक़्त बाद चलेगा, मगर एक रिकॉर्ड तो बन ही गया है। सिनेमाघरों की स्क्रींस के हिसाब से ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान सबसे बड़ी फ़िल्म बन गयी है। दुनियाभर में इसे 7000 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है।

loksabha election banner

साल 2018 की सबसे बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' दिवाली के एक दिन बाद 8 नवंबर को सिनेमाघरों में उतारी गयी है। फ़िल्म की निर्माता कंपनी यशराज फ़िल्म्स बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया है। 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' का रन टाइम यानि फ़िल्म की अवधि 2 घंटा 44 मिनट और 30 सेकंड है। भारत में फ़िल्म 5000 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी, जिनमें से 4500 से कुछ अधिक स्क्रींस सिर्फ़ हिंदी भाषा के लिए हैं, जबकि बाक़ी स्क्रींस तमिल और तेलुगु भाषा के लिए एलॉट की गयी हैं। आपको याद होगा, आमिर और अमिताभ बच्चन ने तेलुगु और तमिल में भी फ़िल्म को वीडियो बनाकर प्रमोट किया है। कुछ ऐसी ही तैयारी ओवरसीज़ के लिए भी की गयी, जहां 2000 स्क्रींस पर फ़िल्म उतारी गयी है। फ़िल्म के प्रदर्शन को देखते हुए स्क्रींस की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। यह अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ है। 

इससे पहले यशराज बैनर ने 'टाइगर ज़िंदा है' को बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया था। फ़िल्म को दुनियाभर में 5700 स्क्रींस पर उतारा गया था। भारत में फ़िल्म को 4600 स्क्रींस मिली थीं, जबकि ओवरसीज़ में 1100 स्क्रींस मिलीं। सलमान ख़ान की 'सुल्तान' 5100 स्क्रींस और 'ट्यूबलाइट' 5500 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। वहीं आमिर ख़ान की 'दंगल' को 5300 स्क्रींस पर उतारा गया था। 

'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' ने स्क्रींस की संख्या के मामले में शाह रुख़ ख़ान को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनकी 'हैप्पी न्यू ईयर' को 6000 के आस-पास स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया था। निर्माण और प्रचार-प्रसार की लागत लगाकर 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' 200 करोड़ से अधिक की फ़िल्म है। ख़बरें यह भी आ चुकी हैं कि 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' के दर्शकों को ज़्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि फ़िल्म के टिकटों के दाम बढ़ाए जाएंगे।

'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इस पीरियड फ़िल्म की कहानी ब्रिटिश हुकूमत के दौर की है। अमिताभ बच्चन एक फ्रीडम फाइटर के रोल में हैं, जिसने समंदर के ज़रिए ब्रिटिश हुक्मरानों की नाक में दम किया हुआ है। आमिर ख़ान एक ठग के रोल में है, जिसे ब्रिटिश अमिताभ को ख़त्म करने के लिए भेजते हैं। कटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख़ फ़ीमेल लीड रोल्स में हैं।

फ़िल्म में पानी के जहाज़ों पर लड़ाई के कई हैरतअंगेज़ मंज़र नज़र आने वाले हैं। अमिताभ और आमिर की यह पहली स्क्रीन प्रेज़ेंस है। अपनी इस ख़ुशी को आमिर ने भी एक ट्वीट के ज़रिए साझा किया था। उन्होंने लिखा था- कल्पना कीजिए, मुझे मिस्टर बच्चन के साथ सिर्फ़ काम करने का मौक़ा नहीं मिला है, मैं उनके साथ लड़ूंगा और नाचूंगा भी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.