Move to Jagran APP

The Sky Is Pink Box Office Collection Prediction: पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज़ पिंक

The Sky Is Pink Box Office Collection Prediction द स्काई इज़ पिंक से जहां एक तरफ़ प्रियंका की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है वहीं ज़ायरा वसीम की यह आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:28 PM (IST)
The Sky Is Pink Box Office Collection Prediction: पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज़ पिंक
The Sky Is Pink Box Office Collection Prediction: पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज़ पिंक

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म द स्काई इज़ पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो गयी है। इस फ़िल्म के साथ प्रियंका का हिंदी फ़िल्मों से वनवास ख़त्म हुआ और वो बड़े पर्दे पर लौटीं। प्रियंका आख़िरी बार प्रकाश झा की फ़िल्म जय गंगाजल में नज़र आयी थीं, जो 2016 में रिलीज़ हुई थी।

loksabha election banner

'द स्काई इज़ पिंक' से जहां एक तरफ़ प्रियंका की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है, वहीं ज़ायरा वसीम की यह आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म होगी, जिसका एलान उन्होंने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के ज़रिए किया था। धार्मिक कारणों से ज़ायरा ने फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। बहरहाल, 'द स्काई इज़ पिंक' के विषय और प्रियंका की एक्टिंग को लेकर काफ़ी उत्सुकता है। समीक्षकों की ओर से फ़िल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है। 

'द स्काई इज़ पिंक' को एक संवेदनशील पारिवारिक फ़िल्म माना जा रहा है। मेट्रोज़ में फ़िल्म दर्शकों को आकर्षित करेगी। ट्रेड जानकारों के अनुमान है कि द स्काई इज़ पिंक 3-6 करोड़ के बीच ओपनिंग ले सकती है। हालांकि बॉक्स ऑफ़िस पर इसे रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' से कड़ी चुनौती मिलने वाली है, जो सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म कारोबार पर नज़र रखने वाली सुपर सिनेमा मैगज़ीन के मुताबिक द स्काई इज़ पिंक 3-3.50 करोड़ पहले दिन कमा सकती है। बता दें कि प्रियंका की पिछली फ़िल्म जय गंगाजल ने 5.50 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी।

द स्काई इज़ पिंक का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। फ़िल्म फरहान अख़्तर, रोहित सुरेश सर्राफ और ज़ायरा वसीम मुख्य किरदारों में हैं। फरहान, प्रियंका के पति के किरदार में हैं। फ़िल्म में फरहान और प्रियंका के किरदारों की 25 सालों की ज़िंदगी दिखायी जाएगी। ज़ायरा और रोहित उनके बच्चों के किरदार में हैं। ज़ायरा को पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी से पीड़ित दिखाया गया है। 

प्रियंका सलमान खान की फ़िल्म भारत से सिल्वर स्क्रीन पर लौटने वाली थीं, मगर शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रियंका ने फ़िल्म छोड़ दी थी। इसके बाद पिछले साल दिसम्बर में प्रियंका ने निक जोनस के साथ शादी कर ली। ज़ाहिर है कि प्रियंका ने अपनी वापसी के लिए भारत के बजाए द स्काई इज़ पिंक को प्राथमिकता दी। इस फ़िल्म में प्रियंका ने एक्टिंग करने के साथ इसके निर्माण में भी भूमिका निभायी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.