Move to Jagran APP

Tanhaji Box Office Collection: छठे वीकेंड में तानाजी ने दिखाया दम, 'जवानी जानेमन' और 'स्ट्रीट डांसर' हुईं बेदम

Tanhaji Box Office Collection Week 6 फ़िल्म की सबसे ज़्यादा कमाई महाराष्ट्र में हो रही है जहां फ़िल्म हिंदी के साथ मराठी भाषा में भी रिलीज़ की गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 05:20 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 08:02 AM (IST)
Tanhaji Box Office Collection: छठे वीकेंड में तानाजी ने दिखाया दम, 'जवानी जानेमन' और 'स्ट्रीट डांसर' हुईं बेदम
Tanhaji Box Office Collection: छठे वीकेंड में तानाजी ने दिखाया दम, 'जवानी जानेमन' और 'स्ट्रीट डांसर' हुईं बेदम

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की वॉरियर फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर दिया है। छठे हफ़्ते में भी फ़िल्म ऐसी फ़िल्मों से बेहतर कमाई कर रही है, जो इसके काफ़ी बाद रिलीज़ हुई हैं। तानाजी 10 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। 

loksabha election banner

फ़िल्म 14 फरवरी को छठे हफ्ते में पहुंची। अगर छठे वीकेंड में तानाजी के कलेक्शंस देखें तो शुक्रवार को फ़िल्म ने 63 लाख रुपये, शनिवार को 97 लाख रुपये और रविवार को 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया। यानि छठे वीकेंड में तानाजी को 3 करोड़ की कमाई हुई। इसके साथ तानाजी का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 272.93 करोड़ हो गया है। फ़िल्म की सबसे ज़्यादा कमाई महाराष्ट्र में हो रही है, जहां फ़िल्म हिंदी के साथ मराठी भाषा में भी रिलीज़ की गयी है। तानाजी में सैफ़ अली ख़ान और काजोल भी मुख्य किरदारों में हैं। सैफ़ का किरदार नेगेटिव है।

अब अगर तानाजी के साथ या इसके बाद रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बॉक्स ऑफ़िस रफ़्तार देखें तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आते हैं। तानाजी के साथ आयी छपाक लगभग 34 करोड़ का कलेक्शन किया। 24 जनवरी के को आयी कंगना रनौत की पंगा ने 25 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था। 24 जनवरी को ही रिलीज़ हुई वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी अभी भी चल रही है, मगर इसकी भी कमाई काफ़ी घट गयी है।

चौथे हफ़्ते में चल रही स्ट्रीट डांसर ने चौथे वीकेंड में सिर्फ़ 42 लाख रुपये जमा किये, जिसके साथ इसका 21 दिनों का कलेक्शन 74.64 करोड़ हो गया है। चौथे शुक्रवार को फ़िल्म ने सिर्फ़ 9 लाख रुपये बटोरे थे, जबकि शनिवार को 12 लाख और रविवार को 21 लाख रुपये जमा किये।

तानाजी के बाद 31 जनवरी को सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन रिलीज़ हुई। तीसरे वीकेंड में फ़िल्म ने सिर्फ़ 91लाख रुपये का कलेक्शन किया। फ़िल्म का यह तीसरा वीकेंड था। तीसरे शुक्रवार को 28 लाख रुपये, शनिवार को 33 लाख रुपये और रविवार को 43 लाख रुपये जमा किये थे। जवानी जानेमन का 17 दिनों का कलेक्शन 27.91 करोड़ हो चुका है। जानकार मानते हैं कि फ़िल्म 30 करोड़ तक लाइफ़ टाइम कलेक्शन कर सकती है। 

7 फरवरी को मलंग और शिकारा रिलीज़ हुईं। मलंग अभी रेस में बनी हुई है। मगर, शिकारा बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चली। फ़िल्म का सात करोड़ के आसपास कलेक्शन करके बैठ गयी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.