Move to Jagran APP

Tanhaji Box Office Collection Day 35: जारी है तानाजी की तलवार का घमासान, 5 हफ़्तों में ज़बर्दस्त कमाई

Tanhaji Box Office Collection Day 35 स हफ़्ते तानाजी के सामने लव आज कल की चुनौती बढ़ गयी है जिसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान ने लीड रोल निभाये हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 01:14 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 07:43 PM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 35: जारी है तानाजी की तलवार का घमासान, 5 हफ़्तों में ज़बर्दस्त कमाई
Tanhaji Box Office Collection Day 35: जारी है तानाजी की तलवार का घमासान, 5 हफ़्तों में ज़बर्दस्त कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। तानाजी की तलवार बॉक्स ऑफ़िस पर अभी भी घमासान मचा रही है। फ़िल्म की प्रतिदिन आमदनी भले ही एक करोड़ से कम हो गयी है, मगर जारी है। गुरुवार (13 फरवरी) को अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने 68 लाख रुपये की कमाई के साथ सिनेमाघरों में 5 हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया है। इसके साथ फ़िल्म का 5 हफ़्तों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 269.93 करोड़ हो गया है, यानि आज फ़िल्म 270 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

loksabha election banner

तानाजी के सामने अब शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फ़िल्म कबीर सिंह का लक्ष्य है, जिसने 278 करोड़ का कलेक्शन किया था। छठे हफ़्ते में उम्मीद है कि तानाजी कबीर की बराबरी कर लेगी। इस हफ़्ते तानाजी के सामने लव आज कल की चुनौती बढ़ गयी है, जिसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान ने लीड रोल निभाये हैं।

अगर पांचवें हफ़्ते में तानाजी का सफ़र देखें तो यह काफ़ी दिलचस्प रहा है। तानाजी ने 10.41 करोड़ का कलेक्शन पांचवें हफ़्ते में किया है। फ़िल्म ने पांचवें शुक्रवार (7 फरवरी) को 1.15 करोड़, शनिवार को 2.76 करोड़, रविवार को 3.45 करोड़, सोमवार को 88 लाख, मंगलवार को 79 लाख और बुधवार को 70 लाख जमा किये थे। 

तानाजी ने अपने पांच हफ़्तों के सफ़र में कई फ़िल्मों की चुनौतियों का सामना किया है और बड़ी-बड़ी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस को पीछे छोड़ा है। अब तानाजी के सामने कबीर सिंह है, जिसने 278 करोड़ जमा किये थे। उम्मीद है कि छठे हफ़्ते में तानाजी कबीर सिंह को भी पीछे छोड़ देगी। इस शुक्रवार से लव आज कल रिलीज़ हो जाएगी, जिसमें सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। पांचवें हफ़्ते में तानाजी की टक्कर मलंग और शिकारा से रही। 

चौथे हफ़्ते में 21.65 करोड़

तानाजी ने चौथे शुक्रवार (31 जनवरी) को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 2.32 करोड़, मंगलवार को 2.05 करोड़, बुधवार को 1.90 करोड़ और गुरुवार को 1.85 करोड़ जमा किये थे।

चौथे हफ़्ते के पहले दिन शुक्रवार को रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था।  

तीसरे हफ़्ते में 40.42 करोड़ का कलेक्शन

तीसरे शुक्रवार (24 फरवरी) को 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़ और रविवार को 12.58 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को 3.22 करोड़ और बुधवार को 2.92 करोड़ बटोर लिये थे। फ़िल्म ने गुरुवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ़्ते में तानाजी ने 40.42 करोड़ जमा किये।

तीसरे हफ़्ते में हफ़्ते में तानाजी ने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा। इनमें शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान ख़ान की किक शामिल हैं।

दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78.54 करोड़

गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ की कमाई

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.