Move to Jagran APP

Tanhaji Box Office Collection Day 26: 'तानाजी' नई फ़िल्मों के लिए बनी चुनौती, जानिए अब तक की कमाई

Tanhaji Box Office Collection Day 26 तानाजी को हिंदी के साथ मराठी में रिलीज़ करने की रणनीति भी कारगर साबित हुई जिसका असर बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस के रूप में देखा जा सकता है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 08:10 AM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 12:03 PM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 26: 'तानाजी' नई फ़िल्मों के लिए बनी चुनौती, जानिए अब तक की कमाई
Tanhaji Box Office Collection Day 26: 'तानाजी' नई फ़िल्मों के लिए बनी चुनौती, जानिए अब तक की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' ने सिनेमाघरों में 26 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया और इस दौरान फ़िल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 200 करोड़ क्लब में कई सुपरस्टार्स की फ़िल्मों को पीछे छोड़ा। तानाजी के सामने नई रिलीज़ फ़िल्मों की हालत भी खस्ता है। तानाजी चौथे हफ़्ते में जितना कलेक्शन कर रही है, उससे कम इसके बाद रिलीज़ हुई फ़िल्में कर रही हैं। 

loksabha election banner

चौथे मंगलवार (3 फरवरी) को फ़िल्म ने 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका 26 दिनों का नेट कलेक्शन अब 255.77 करोड़ हो गया है। ट्रेड जानकार बताते हैं कि तानाजी महाराष्ट्र में बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। मराठा वॉरियर तानाजी मालुसरे की कहानी होने की वजह से फ़िल्म को महाराष्ट्र में अच्छे दर्शक मिल रहे हैं। तानाजी को हिंदी के साथ मराठी में रिलीज़ करने की रणनीति भी कारगर साबित हुई, जिसका असर बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस के रूप में देखा जा सकता है। तानाजी ने आज से 350 साल पहले 4 फरवरी 1670 को कोंढाणा के किले पर जीत दर्ज़ की थी। इसे मुग़लों के क़ब्ज़े से छुड़ाया था।

तानाजी नई रिलीज़ फ़िल्मों से बेहतर परफॉर्म कर रही है। दूसरे हफ़्ते में चल रही स्ट्रीट डांसर 3डी ने मंगलवार को सिर्फ़ 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं पहले हफ़्ते में चल रही जवानी जानेमन ने 1.94 बटोरे। 

तानाजी हिंदी सिनेमा की 12वीं सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। 200 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ तानाजी ने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा है। इनमें अक्षय कुमार, शाह रुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, रितिक रोशन जैसे सितारों की फ़िल्में शामिल हैं। 

200 करोड़ क्लब में तानाजी का अगला निशाना शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फ़िल्म कबीर सिंह है, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी और 278 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इस कलेक्शंस तक पहुंचने के लिए तानाजी को 24 करोड़ और चाहिए। फ़िल्म की रफ़्तार काफ़ी कम हो चुकी है, मगर वीकेंड्स में अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसने आस जगा रखी है। 

चौथे वीकेंड में कलेक्शन

तानाजी ने चौथे वीकेंड में शुक्रवार (31 जनवरी) को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये थे।चौथे हफ़्ते के पहले दिन शुक्रवार को रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

तीसरे हफ़्ते में 40 करोड़ का कलेक्शन

गुरुवार (30 जनवरी) को तानाजी का तीसरा हफ़्ता पूरा हुआ। तीसरे शुक्रवार को 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़ और रविवार को 12.58 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को 3.22 करोड़ और बुधवार को 2.92 करोड़ बटोर लिये थे। फ़िल्म ने गुरुवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ़्ते में तानाजी ने 40.42 करोड़ जमा किये। तीसरे हफ़्ते में हफ़्ते में तानाजी ने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा। इनमें शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान ख़ान की किक शामिल हैं।

दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78 करोड़

गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

पहले हफ़्ते में 118 करोड़ की कमाई

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.