Move to Jagran APP

Tanhaji Box Office Collection Day 25: रुकने के मूड में नहीं 'तानाजी', 'उरी' के बाद ख़तरे में 'कबीर सिंह'

Tanhaji Box Office Collection Day 25 कबीर पिछले साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। इस एग्रेसिव लव स्टोरी में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने लीड रोल्स निभाये थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 08:40 AM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 07:51 PM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 25: रुकने के मूड में नहीं 'तानाजी', 'उरी' के बाद ख़तरे में 'कबीर सिंह'
Tanhaji Box Office Collection Day 25: रुकने के मूड में नहीं 'तानाजी', 'उरी' के बाद ख़तरे में 'कबीर सिंह'

नई दिल्ली, जेएनएन। 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' चौथे हफ़्ते में चल रही है और फ़िल्म फ़िलहाल रुकने के मूड में नहीं दिख रही। इस बीच कई नई फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं, मगर तानाजी की सेहत पर ज़्यादा असर नहीं पड़ा। 250 करोड़ के पड़ाव का पार कर चुकी फ़िल्म अब अगली मंज़िल की तरफ़ बढ़ रही है।

loksabha election banner

ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म ने चौथे सोमवार (3 फरवरी) को 2.32 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फ़िल्म का 25 दिनों का नेट कलेक्शन 253.72 करोड़ हो गया है। तानाजी अजय देवगन के करियर की सबसे सफल फ़िल्म बन चुकी है। वहीं, हिंदी सिनेमा की 12वीं सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। तानाजी की इस स्थिति में अभी सुधार आ सकता है।

200 करोड़ क्लब में तानाजी के निशाने पर अब 2019 की फ़िल्म कबीर सिंह है, जिसने 278 करोड़ का कलेक्शन किया था। कबीर पिछले साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। इस एग्रेसिव लव स्टोरी में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने लीड रोल्स निभाये थे। अब देखते हैं कि कबीर सिंह को पीछे छोड़ने में तानाजी को कितना वक़्त लगेगा।

चौथे वीकेंड में कलेक्शन

तानाजी ने चौथे वीकेंड में शुक्रवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये थे।महाराष्ट्र में फ़िल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। तानाजी मराठी भाषा में भी रिलीज़ की गयी थी। 

चौथे हफ़्ते के पहले दिन शुक्रवार को रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

तीसरे हफ़्ते में 40 करोड़ का कलेक्शन

गुरुवार (30 जनवरी) को तानाजी का तीसरा हफ़्ता पूरा हुआ। तीसरे शुक्रवार को 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़ और रविवार को 12.58 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को 3.22 करोड़ और बुधवार को 2.92 करोड़ बटोर लिये थे। फ़िल्म ने गुरुवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ़्ते में तानाजी ने 40.42 करोड़ जमा किये। तीसरे हफ़्ते में हफ़्ते में तानाजी ने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा। इनमें शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान ख़ान की किक शामिल हैं।

दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78 करोड़

गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

पहले हफ़्ते में 118 करोड़ की कमाई

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.