Move to Jagran APP

Tanhaji Box Office Collection Day 23: अजय देवगन की 'तानाजी' की रफ़्तार बरकरार, उरी को छोड़ पीछे

Tanhaji Box Office Collection Day 23 चौथे हफ्ते में एंट्री के बावजूद भी तानाजी वीकेंड में 4 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर रही है। फ़िल्म ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 09:01 AM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 23: अजय देवगन की 'तानाजी' की रफ़्तार बरकरार, उरी को छोड़ पीछे
Tanhaji Box Office Collection Day 23: अजय देवगन की 'तानाजी' की रफ़्तार बरकरार, उरी को छोड़ पीछे

नई दिल्ली, जेएनएन। Tanhaji Box Office Collection Day 23: तानाजी द अनसंग वॉरियर इस साल की शुरुआत में ही कई रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। अजय देवगन, सैफ अली ख़ान और काजोल स्टारर इस फ़िल्म की बॉक्स ऑफ़िस पर रफ़्तार बरकरार है। चौथे हफ्ते में एंट्री के बावजूद भी फ़िल्म वीकेंड में 4 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर रही है। इस बीच फ़िल्म ने बिज़नेस के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। वह जल्द ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल भी होने वाली है। 

loksabha election banner

250 करोड़ से थोड़ पीछे

फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, फ़िल्म ने चौथे हफ्ते की शुरुआत वीकेंड पर काफी शानदार की है। तानाजी ने चौथे शुक्रवार को 2.27 करोड़ का बिज़नेस किया। इसके बाद शनिवार को बिज़नेस जबरदस्त उछाल देखा गया। शनिवार को तानाजी ने टोटल कलेक्शन में 4.48 करोड़ और जोड़ लिया। इसके साथ ही टोटल कमाई 245.12 करोड़ रुपये पहुंच गया। फ़िल्म को 250 करोड़ के क्लब में पहुंचने के लिए करीब 4 करोड़ की कमाई करनी होगी। 

रविवार को बढ़ सकता है बिज़नेस

रविवार को वीकेंड का फायदा तानाजी द अनसंग वॉरियर के कलेक्शन पर पड़ सकता है। फिलहाल, तानाजी को किसी भी दूसरी फ़िल्म से कोई ख़ास टक्कर नहीं मिल रही है। ऐसे में रविवार को पांच करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। रविवार को फ़िल्म 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

कबीर सिंह है अगल निशाना

245.12 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ तानाजी अब तक टॉप कलेक्शन के मामले में 12वें नंबर पहुंच गई है। फ़िल्म ने रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। तानाजी ने विक्की कौशल की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (244.06 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है।  अब बारी शाहिद कपूर की कबीर सिंह (278.24 करोड़) की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.