Tanhaji Box Office Collection Day 20: 'तानाजी' का दमदार प्रदर्शन जारी, 'किक' के बाद अब 'सिम्बा' और 'उरी' की बारी
Tanhaji Box Office Collection Day 20 चौथे हफ़्ते में सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन हिमेश रेशमिया की हैप्पी हार्डी हीर और गुल मकई की रिलीज़ के साथ तानाजी की चुनौती बढ़ेगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की 'तानाजी- अनसंग वॉरियर' की बेहतरीन कमाई का सिलसिला जारी है।तीसरे हफ़्ते में चल रही फ़िल्म के कलेक्शंस में अब काफ़ी गिरावट आ गयी है, मगर नई रिलीज़ फ़िल्मों की तुलना में फ़िल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है।
'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' ने बुधवार को 2.92 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ 20 दिनों का नेट कलेक्शन 235.10 करोड़ हो गया है। अजय देवगन की फ़िल्म अब रणवीर सिंह की 'सिम्बा' के लाइफ़ टाइम कलेक्शन के क़रीब पहुंच गयी है, वहीं जल्द ही विक्की कौशल की 'उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक' को पीछे छोड़ देगी।
इससे पहले तानाजी शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान ख़ान की किक के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़ चुकी है। किक ने 233 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे हफ़्ते में तानाजी की चाल देखें तो तीसरे शुक्रवार को 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़ और रविवार को 12.58 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को 3.22 करोड़ बटोर लिये थे।
#Tanhaji nears *lifetime biz* of #Simmba... Next target: #Uri... [Week 3] Fri 5.38 cr, Sat 9.52 cr, Sun 12.58 cr, Mon 4.03 cr, Tue 3.22 cr, Wed 2.92 cr. Total: ₹ 235. 10 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 30, 2020
नई फ़िल्मों स्ट्रीट डांसर 3डी और पंगा की चुनौतियों के बावजूद तानाजी का प्रदर्शन सराहनीय है। चौथे हफ़्ते में सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन, हिमेश रेशमिया की हैप्पी हार्डी हीर और मलाला यूसुफजई की बायोपिक गुल मकई की रिलीज़ के साथ तानाजी की चुनौती बढ़ जाएगी।
दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78 करोड़
गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।
पहले हफ़्ते में मिले 118 करोड़
10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।