Super 30 Box Office Collection Day 38: Hrithik Roshan की सुपरहिट फिल्म ने कमा लिए इतने करोड़
Super 30 Box Office Collection Day 38 फिल्म ने पांचवे सप्ताह में 5.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
नई दिल्ली, जेेएनएन। Super 30 Box Office Collection Day 38: रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सुपर 30 का रिलीज से 38 दिनों बाद कमाई का ग्राफ नीचे आ गया है। इसका कारण बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों का आना है। लेकिन फिर भी रितिक रोशन की फिल्म ठीक कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रविवार को अच्छी कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 150 करोड़ हासिल कर लिया है।
सुपर 30 रिलीज के 38 दिनों बाद भी ठीक कमाई करने में कामयाब दिख रही है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 75.85 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 37.86 करोड़, तीसरे सप्ताह में 17.94 करोड़, चौथे सप्ताह में 9.60 करोड़ और पांचवे सप्ताह में 5.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। यह वीकेंड भी फिल्म के लिए अच्छा रहा है। कयास लगाये जा रहे हैं कि सुपरहिट फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
#Super30 has almost exhausted its run... Biz at a glance...
Week 1: ₹ 75.85 cr
Week 2: ₹ 37.86 cr
Week 3: ₹ 17.94 cr
Week 4: ₹ 9.60 cr
Week 5: ₹ 5.33 cr
Total: ₹ 146.58 cr
India biz.
SUPER HIT.— taran adarsh (@taran_adarsh) August 16, 2019
फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में है लेकिन 15 अगस्त को दो बड़ी फिल्में मिशन मंगल और बाटला हाउस रिलीज हुई हैं। इससे फिल्म की कमाई पर असर आया है।
यह भी पढ़ें: Mission Mangal Box Office Collection Day 4: फिल्म की शानदार कमाई जारी, अब Mission 100 Crore
यह भी पढ़ें: Batla House Box Office Collection Day 4: 50 Crore के करीब पहुंची John Abraham की यह फिल्म
(नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)