Move to Jagran APP

Super 30 Box Office Collection Day 28: Super 150 करोड़ की तरफ बढ़ते Hrithik Roshan

Super 30 Box Office Collection Day 28 Hrithik Roshan की फिल्म से इस वीकेंड अच्छे कलेक्शन की उम्मीदें हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 08:50 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 09:28 AM (IST)
Super 30 Box Office Collection Day 28: Super 150 करोड़ की तरफ बढ़ते Hrithik Roshan
Super 30 Box Office Collection Day 28: Super 150 करोड़ की तरफ बढ़ते Hrithik Roshan

नई दिल्ली, जेएनएन। Super 30 Box Office Collection Day 28: फिल्म सुपर 30 धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्मों के बीच घमासान जारी है लेकिन इसके बीच रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर की फिल्म सुपर 30 दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब नजर आ रहे हैं। गुरुवार को फिल्म ने लगभग 80 लाख रुपये कमाई करते हुए 141.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन हासिल कर लिया है। 

loksabha election banner

2019 में टॉप ग्रॉसर फिल्म केटेगरी में छठे नंबर पर आ चुकी फिल्म सुपर 30 अब 150 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। फिल्म ने रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म गली बॉय को पछाड़ा था और अब बारी टोटल धमाल और केसरी की है। फिल्म को वीकेंड के अलावा वीकडेज में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन रफ्तार में जरुर कमी आई है क्योंकि इस समय कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के ऑप्शंस दर्शकों के सामने हैं। 

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस वीकेंड पर फिल्म को अच्छी कमाई हो सकती है क्योंकि फिल्म को लगातार माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई है। अगर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म की बात करें तो आज यानि शुक्रवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी रिलीज हो गई है। वहीं पहले से बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में हैं। 

बॉलीवुड की बात करें तो इस समय कंगना रनौत व राजकुमार राव की जजमेंटल है क्या, दिलजीत दोसांझ की अर्जुन पटियाला सिनेमाघरों में हैं। वहीं हॉलीवुड फिल्में द लॉयन किंग, स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम और फास्ट एंड फ्यूरियस सिनेमाघरों में अपना दम दिखा रही हैं। 

यह भी पढ़ें: Fast & Furious: Hobbs & Shaw Box Office Collection: 50 करोड़ के बाद Hollywood मूवी की ऐसी है रफ्तार

(नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.