Move to Jagran APP

Street Dancer 3D Box Office Collection Day 21: स्ट्रीट डांसर भी रिलीज़ हुई थी... याद है ना! जानिए 3 हफ़्तों की कमाई

Street Dancer 3D Box Office Collection Day 21 स्ट्रीट डांसर को दूसरे हफ़्ते में सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से टकराना पड़ा था और अब लव आज कल से टक्कर होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 02:42 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 07:43 PM (IST)
Street Dancer 3D Box Office Collection Day 21: स्ट्रीट डांसर भी रिलीज़ हुई थी... याद है ना! जानिए 3 हफ़्तों की कमाई
Street Dancer 3D Box Office Collection Day 21: स्ट्रीट डांसर भी रिलीज़ हुई थी... याद है ना! जानिए 3 हफ़्तों की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। नई फ़िल्मों की रिलीज़ के बीच अगर आप वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को भूल गये हैं तो हम आपको याद दिला देते हैं। हालांकि फ़िल्म तीन हफ़्तों बाद ही बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी कमज़ोर हो गयी है और अब इससे ज़्यादा उम्मीद नहीं बची है। अगर लव आज कल अच्छी चल जाती है तो स्ट्रीट डांसर 3डी के लिए आगे का सफ़र और मुश्किल हो जाएगा। 

loksabha election banner

गुरुवार (13 फरवरी) को स्ट्रीट डांसर ने तीन हफ़्तों का सफ़र पूरा किया। तीसरे गुरुवार को फ़िल्म के कलेक्शंस सिर्फ़ 13 लाख रुपये रहे, जिसके साथ इसका 21 दिनों या 3 हफ़्तों का कलेक्शन 74.22 करोड़ हो गया है। तीसरे हफ़्ते (7-13 फरवरी) में अगर स्ट्रीट डांसर के कलेक्शंस देखें तो रविवार को छोड़कर प्रतिदिन की कमाई एक करोड़ रुपये से भी कम हो गयी है। शुक्रवार को इसे 41 लाख मिले थे, जबकि शनिवार और रविवार को 76 लाख और 1.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, सोमवार को 20 लाख, मंगलवार को 17 लाख और बुधवार को 16 लाख ही मिल सके। तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने सिर्फ़ 2.86 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। 

दूसरे हफ़्ते (31-6 फरवरी) में स्ट्रीट डांसर ने 14.59 करोड़ जमा किये थे। स्ट्रीट डांसर को दूसरे हफ़्ते में सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से टकराना पड़ा था, जो 31 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। चौथे हफ़्ते में वरुण धवन के सामने सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन की लव आज कल है। वैसे सारा और वरुण की अगली रिलीज़ कुली नंबर वन है।

स्ट्रीट डांसर 24 जनवरी को 2डी और 3डी फॉर्मेट में 3700 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। स्क्रींस की संख्या के हिसाब से इसे बॉक्स ऑफ़िस पर रिस्पांस नहीं मिला। ट्रेड को फ़िल्म से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद थी। स्ट्रीट डांसर ने अनुमान से कम 10.26 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को फ़िल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को स्ट्रीट डांसर 3डी ने 13.21 करोड़ जमा किये थे, जबकि रविवार को 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने 41.23 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। 

पहले सोमवार को फ़िल्म ने 4.65 करोड़ और मंगलवार को 3.88 करोड़ की रकम जुटाई थी। बुधवार को फ़िल्म ने 3.58 करोड़ जमा किये थे। गुरुवार को कलेक्शंस 3.43 करोड़ रह गये थे। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 56.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। रेमो डिसूज़ा निर्देशित स्ट्रीट डांसर में वरुण और श्रद्धा के साथ प्रभु देवा और नोरा फतेही ने अहम किरदार निभाये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.