स्पेशल छब्बीस ने कमाए 19.5 करोड़, एबीसीडी ने 27 करोड़
दोनों फिल्मों को मिले दर्शकों से फरवरी की शुरुआत अच्छी हुई। 2013 में बॉक्स आफिस अभी तक फीका चल रहा था। 'स्पेशल छब्बीस' और 'एबीसीडी' दोनों अलग मिजाज की फिल्में हैं। फिर भी दर्शकों ने दोनों को समान रूप से सराहा। नीरज पांडे की 'स्पेशल छब्बीस' अपेक्षाकृत बड़ी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार भी हैं। पह
मुंबई। दोनों फिल्मों को मिले दर्शकों से फरवरी की शुरुआत अच्छी हुई। 2013 में बॉक्स आफिस अभी तक फीका चल रहा था। 'स्पेशल छब्बीस' और 'एबीसीडी' दोनों अलग मिजाज की फिल्में हैं। फिर भी दर्शकों ने दोनों को समान रूप से सराहा।
नीरज पांडे की 'स्पेशल छब्बीस' अपेक्षाकृत बड़ी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार भी हैं। पहले दिन 'स्पेशल छब्बीस' की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन शाम होते-होते दर्शकों की भीड़ उमड़ने लक्की। शुक्रवार को इस फिल्म का कलेक्शन महज 7 ़5 करोड़ रहा, जो रविवार तक बढ़कर 11 करोड़ हो गया। 'स्पेशल छब्बीस' का वीकएंड कलेक्शन लगभग 27 करोड़ रहा। इसी प्रकार रेमो डिसूजा की 'एबीसीडी' ने शुक्रवार से मजबूत स्थिति में आ गई। 'एबीसीडी' का वीकएंड कलेक्शन 19़5 करोड़ रहा। इस हफ्ते अभी तक दोनों फिल्म थिएटरों में मजबूती से टिकी हैं।
-अजय ब्रह्मात्मज
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर