Saand Ki Aankh Box Office Collection Day 6: दस करोड़ के पार पहुंची 'सांड की आंख', 'मेड इन चाइना' इतने पर अटकी
Saand Ki Aankh Box Office Collection Day 6 दिवाली का त्योहार बीतते ही सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़बर्दस्त उछाल आया और 3.19 करोड़ बटोरे। मंगलवार को 2.85 करोड़ जमा किये।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिवाली के मौक़े पर रिलीज़ हुईं फ़िल्में सांड की आंख और मेड इन चाइना ने त्योहार बीतने के बाद बॉक्स ऑफ़िस पर बढ़त बना ली है। सांड की आंख 6 दिनों में 10 करोड़ के पार पहुंच चुकी है, जबकि मेड इन चाइना भी 9 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है। इन दोनों ही फ़िल्मों के शुरुआती कलेक्शंस देखने के बाद इस मुक़ाम तक पहुंचना भी मुश्किल लगने लगा था।
बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, सांड की आंख ने बुधवार को 1.63 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फ़िल्म का 6 दिनों का कलेक्शन 10.14 करोड़ हो गया है। वेबसाइट में दिये गये आंकड़ों की मानें तो 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई सांड की आंख ने सिर्फ़ 48 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 1.08 करोड़ और रविवार को 91 लाख रुपये जमा किये थे। दिवाली का त्योहार बीतते ही सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़बर्दस्त उछाल आया और 3.19 करोड़ बटोरे। मंगलवार को फ़िल्म ने 2.85 करोड़ जमा कर लिये थे।
वहीं, मेड इन चाइना ने थोड़ा बेहतर शुरुआत की थी, मगर बाद में पिछड़ती चली गयी। मेड इन चाइना ने 25 अक्टूबर को एक करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को 1.50 करोड़ जमा किये। रविवार को 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार को मेड इन चाइना के कलेक्शंस 3 करोड़ हो गये, जबकि मंगलवार को फ़िल्म ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया और बुधवार को 1.10 करोड़ मिले। 6 दिनों में फ़िल्म ने 9.60 करोड़ जमा कर लिये।
सांड की आंख, बागपत की शूटर दादियों चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की बायोपिक फ़िल्म है, जिसमें तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। वहीं, मेड इन चाइना कॉमेडी फ़िल्म है, जिसमें राजकुमार राव और मौनी रॉय मुख्य किरदारों में हैं। अब इन दोनों फ़िल्मों को शुक्रवार से उजड़ा चमन से मुकाबला करना होगा, जो एक कॉमेडी फ़िल्म है।
उजड़ा चमन की कहानी एक ऐसे नौजवान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जवानी में ही प्रीमैच्योर बॉल्डनेस का शिकार हो जाता है। इसके बाद उसकी ज़िंदगी में किस तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं, यही फ़िल्म की कहानी है।