Move to Jagran APP

Box Office: 'सिम्बा' से यह कारनामा करने वाले रणवीर अपनी पीढ़ी के अकेले अभिनेता, खांस को चुनौती

अगर रणवीर के समकालीन एक्टर्स, जिनकी उम्र 30-35 साल के बीच है, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात करें तो किसी एक्टर की फ़िल्में तीनों क्लबों में नहीं हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 02:02 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 04:13 PM (IST)
Box Office: 'सिम्बा' से यह कारनामा करने वाले रणवीर अपनी पीढ़ी के अकेले अभिनेता, खांस को चुनौती
Box Office: 'सिम्बा' से यह कारनामा करने वाले रणवीर अपनी पीढ़ी के अकेले अभिनेता, खांस को चुनौती

मुंबई। 'सिम्बा' से रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफ़िस पर एक ऐसा कारनामा अंजाम दिया है, जो उनकी पीढ़ी का कोई एक्टर नहीं कर सका है। रणवीर अकेले ऐसे एक्टर बन गये हैं, जिनकी फ़िल्में ₹100, ₹200 और ₹300 करोड़ क्लब में शामिल हो गयी हैं। अब तक यह कारनामा सिर्फ़ ख़ान ही करते रहे हैं।

loksabha election banner

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिम्बा' ने रिलीज़ के 12वें दिन ₹200 करोड़ का जादुई पड़ाव पार कर लिया। फ़िल्म अब तक ₹202.83 करोड़ का बिज़नेस कर चुकी है। इसके साथ ही रणवीर ने अपने लिये ख़ास रिकॉर्ड बना लिया है। रणवीर की 200 करोड़ क्लब में यह पहली फ़िल्म है, जबकि 2018 में ही आयी 'पद्मावत' ₹300.26 करोड़ का कलेक्शन करके ₹300 करोड़ क्लब की मेहमान बन चुकी थी। उससे पहले 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' ₹100 करोड़ क्लब की सदस्यता ले चुकी थीं।

अब अगर उनके समकालीन एक्टर्स, जिनकी उम्र 30-35 साल के बीच है, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात करें तो किसी एक्टर की फ़िल्में तीनों क्लबों में नहीं हैं। मसलन टाइगर, अर्जुन, वरुण और सिद्धार्थ की फ़िल्में ₹100 करोड़ क्लब में तो पहुंची हैं, मगर ₹200 और ₹300 करोड़ क्लब उनके लिए अभी भी सपना है। 

अगर सीनियर एक्टर्स की बात करें तो अक्षय कुमार और अजय देवगन की फ़िल्में ₹300 करोड़ क्लब में दाख़िल नहीं हो सकी हैं। रितिक रोशन भी ₹300 करोड़ क्लब तक नहीं पहुंच सके हैं। ₹200 करोड़ क्लब के टॉपर आमिर ख़ान ही हैं, जिनकी 'धूम 3' ने ₹280.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दरअसल, इस क्लब की शुरुआत भी आमिर ने ही अपनी फ़िल्म '3 ईडिट्स' से की थी, जिसने ₹202 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

सलमान ख़ान की 2 फ़िल्में 'किक' और 'प्रेम रतन धन पायो' ₹200 करोड़ क्लब में हैं। 'किक' ने ₹233 करोड़, जबकि 'प्रेम रतन धन पायो' ने ₹207.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। शाह रुख़ की भी 2 फ़िल्में ₹200 करोड़ क्लब की सदस्य हैं। 'हैप्पी न्यू ईयर' ने ₹205 करोड़ और 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने ₹226.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। रितिक और अजय देवगन की एक-एक फ़िल्म ₹200 करोड़ क्लब में है। अजय की 2017 में आयी 'गोलमाल अगेन' ने ₹205 करोड़ का कलेक्शन किया था। रितिक की 'कृष3' ₹240.50 करोड़ जमा करके ₹200 करोड़ क्लब में दाख़िल हुई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.